Breaking News
हल्लोमाजरा ओवरब्रिज हादसा: चलती मालगाड़ी का दरवाजा कार पर कैसे गिरा, रेलवे करेगी जांचKoffee With Karan 9: सलमान खान ने आते ही हथियाई करण जौहर की गद्दी, पूछा- क्या अब शो का नाम ‘कॉफी विद सलमान’ है?UPI चार्ज पर दिवाली तक राहत: ₹2,000 से बड़े पेमेंट पर 0.4% MDR अब त्योहार के बाद लगेगाYamunanagar heroin seizure: यूपी से बाइक पर हेरोइन लेकर आ रहे दो तस्कर गिरफ्तार, 120 ग्राम स्मैक बरामदPatti Border Heroin Seizure : सीमावर्ती क्षेत्र के गांव बुर्ज मे पुलिस ने 906 ग्राम हेरोइन और 80 ग्राम पैकिंग सामान बरामदहल्लोमाजरा ओवरब्रिज हादसा: चलती मालगाड़ी का दरवाजा कार पर कैसे गिरा, रेलवे करेगी जांचKoffee With Karan 9: सलमान खान ने आते ही हथियाई करण जौहर की गद्दी, पूछा- क्या अब शो का नाम ‘कॉफी विद सलमान’ है?UPI चार्ज पर दिवाली तक राहत: ₹2,000 से बड़े पेमेंट पर 0.4% MDR अब त्योहार के बाद लगेगाYamunanagar heroin seizure: यूपी से बाइक पर हेरोइन लेकर आ रहे दो तस्कर गिरफ्तार, 120 ग्राम स्मैक बरामदPatti Border Heroin Seizure : सीमावर्ती क्षेत्र के गांव बुर्ज मे पुलिस ने 906 ग्राम हेरोइन और 80 ग्राम पैकिंग सामान बरामद

Vimal Ad Controversy: ‘माफी मांगें शाहरुख, अजय और टाइगर’, विमल इलायची विज्ञापन पर भड़के मुकेश खन्ना

GGaganpreet Kaur
Vimal Ad Controversy: 'माफी मांगें शाहरुख, अजय और टाइगर'— विमल इलायची विज्ञापन पर भड़के मुकेश खन्ना

‘माफी मांगें शाहरुख, अजय और टाइगर’— विमल इलायची विज्ञापन पर भड़के मुकेश खन्ना

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Vimal Ad Controversy: बॉलीवुड के तीन बड़े चेहरे—शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ इन दिनों पर्दे पर अपनी फिल्मों से ज्यादा विमल इलायची के विज्ञापन को लेकर विवादों के घेरे में हैं। खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) द्वारा इन तीनों ही सितारों को कारण बताओ नोटिस जारी किए जाने के बाद से यह मामला फिर गरमा गया है। अब इस पूरे घटनाक्रम में टीवी और हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता मुकेश खन्ना की एंट्री हुई है। अपने बेबाक अंदाज के लिए मशहूर मुकेश खन्ना ने एक तीखा वीडियो जारी कर इन बड़े सितारों की सामाजिक जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

मुकेश खन्ना ने वीडियो में सितारों के इस दोहरे रवैये पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि ये बड़े कलाकार खुद को समाज में ‘आदर्श’ के तौर पर पेश करते हैं, लेकिन असल जिंदगी में महज चंद पैसों के खातिर करोड़ों युवाओं को गलत रास्ते पर धकेल रहे हैं।

विज्ञापन

‘लाखों-करोड़ों पाकर लोगों को भटका रहे हैं’— प्रशासन पर भी उठाए सवाल

अपनी बात रखते हुए मुकेश खन्ना ने न सिर्फ अभिनेताओं बल्कि प्रशासनिक सुस्ती पर भी उंगली उठाई। उन्होंने सवाल किया कि जब यह बात सब जानते हैं कि इलायची के नाम पर किस चीज का सरोगेट विज्ञापन किया जा रहा है, तो एफडीए के अधिकारियों ने कार्रवाई करने में इतना लंबा समय क्यों लगा दिया? उन्होंने कहा कि ये स्टार्स ऐसे विज्ञापनों के लिए करोड़ों रुपये वसूलते हैं और फिर जवाबदेही से पल्ला झाड़ लेते हैं।

मुकेश खन्ना ने आगे जोर देते हुए कहा कि अब पानी सिर से ऊपर जा चुका है। शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। उन्होंने कहा, “इन तीनों ही कलाकारों को आगे आकर पूरे देश और अपनी फैन फॉलोइंग से सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने विज्ञापन के जरिए समाज को गलत संदेश दिया है, इसलिए अब यह उनका नैतिक कर्तव्य बनता है कि वे खुलकर कहें कि यह सेहत के लिए खतरनाक है और इसे न खाएं।”

यह भी पढ़ें– भोजपुरी बवाल’ में काजल राघवानी का खौफनाक दावा, पवन सिंह पर लगाया जबरन किसिंग सीन का आरोप

विज्ञापन

बॉलीवुड की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।