Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

उत्तर भारत में मौसम के तेवर, कहीं धुंध-ठंड तो कहीं धूप की राहत, पंजाब-हरियाणा में 10 फरवरी से बारिश की चेतावनी

VVinita Kohli
उत्तर भारत में मौसम के तेवर, कहीं धुंध-ठंड तो कहीं धूप की राहत, पंजाब-हरियाणा में 10 फरवरी से बारिश की चेतावनी
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Weather Update: फरवरी की शुरुआत के साथ ही उत्तर भारत में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। कहीं सुबह घना कोहरा और रात में बढ़ती ठंड लोगों को परेशान कर रही है, तो कहीं दिन में निकल रही धूप राहत पहुंचा रही है। तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण मौसम का मिजाज अस्थिर बना हुआ है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार आने वाले दिनों में एक बार फिर मौसम बदलेगा। 

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से कई इलाकों में बारिश की संभावना जताई गई है। कोहरे और धुंध का असर यातायात पर भी पड़ रहा है, जिससे सड़क हादसों की घटनाएं सामने आ रही हैं। मौसम विभाग ने खासतौर पर सुबह और रात के समय सतर्क रहने की सलाह दी है। हरियाणा और पंजाब-चंडीगढ़ में फिलहाल ठंड का असर बना हुआ है, हालांकि दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।

विज्ञापन

हरियाणा में सुबह कोहरा, रात ठंडी और दिन गर्म

हरियाणा में फरवरी की शुरुआत के साथ ही मौसम के दो अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। दिन में तेज धूप निकलने से लोगों को राहत मिल रही है, लेकिन सुबह और रात के समय ठंड का असर बढ़ गया है। बुधवार को राज्य के कई हिस्सों में घनी धुंध छाई रही, जिससे विजिबिलिटी कम होने के कारण यातायात प्रभावित हुआ। 

आज यानी गुरुवार को कोहरे का असर कुछ कम हुआ, हालांकि सीमित इलाकों में सुबह धुंध देखी गई। मौसम विभाग के अनुसार 9 और 10 फरवरी को प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश हो सकती है। इस दौरान दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे। हिसार प्रदेश का सबसे ठंडा जिला रिकॉर्ड किया गया है। मौसम विभाग ने वाहन चालकों को सुबह के समय सावधानी बरतने की सलाह दी है।

पंजाब-चंडीगढ़ में हल्की धुंध, ठंड धीरे-धीरे होगी कम

पंजाब और चंडीगढ़ में आज सुबह कई इलाकों में हल्की धुंध देखने को मिली, लेकिन 10 बजे तक धूप निकलते ही धुंध छंट गई। मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब में रात के न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। पहाड़ों से समुद्र की ओर हवाएं चलने से आने वाले दिनों में कोहरे का असर कम होने की उम्मीद है। चंडीगढ़ में तापमान सामान्य से 2.3 डिग्री कम दर्ज किया गया। पंजाब के फरीदकोट में न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो प्रदेश में सबसे कम है। 9 फरवरी से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 10 फरवरी को कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।

वहीं, धुंध के कारण सड़क हादसे भी सामने आए हैं। होशियारपुर के गांव अलोवाल में कार और टिप्पर की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। मोगा के बाघापुराना के पास दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत में ड्राइवर समेत दो लोगों की जान चली गई।

विज्ञापन

चंडीगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।