Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Weather Update: पंजाब और हरियाणा में कड़ाके की ठंड, कई इलाकों में घना कोहरा छाया

VVinita Kohli
Weather Update: पंजाब और हरियाणा में कड़ाके की ठंड, कई इलाकों में घना कोहरा छाया
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

चंडीगढ़: पंजाब और हरियाणा के अधिकांश हिस्सों में शनिवार को कड़ाके की ठंड जारी रही और कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। स्थानीय मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, शहीद भगत सिंह नगर जिले का बल्लोवाल सौंखरी पंजाब का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब के अन्य इलाकों में अमृतसर में न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है। लुधियाना में तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस जबकि पटियाला का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पठानकोट, बठिंडा, फरीदकोट और गुरदासपुर में न्यूनतम तापमान क्रमशः 5.4, 6, 4.9 और 5.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पड़ोसी राज्य हरियाणा में गुरुग्राम सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अंबाला में न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है, जबकि हिसार में पारा 5 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। करनाल में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है। इसके अलावा, नारनौल, रोहतक, भिवानी और सिरसा में न्यूनतम तापमान क्रमशः 5.5, 7.2, 6.5 और 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन

चंडीगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।