Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

पश्चिमी कमान का भव्य अलंकरण समारोह, लड़ाकू क्षमता का दमदार प्रदर्शन

VVinita Kohli
पश्चिमी कमान का भव्य अलंकरण समारोह, लड़ाकू क्षमता का दमदार प्रदर्शन
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

चंडीगढ़: भारतीय सेना की पश्चिमी कमान द्वारा पंजाब के मामून मिलिट्री स्टेशन स्थित ध्यानचंद स्टेडियम, पठानकोट में वीरवार को भव्य अलंकरण तथा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह के साथ आयोजित लड़ाकू क्षमता प्रदर्शन ने कमान की परिचालन तत्परता, तकनीकी आधुनिकीकरण और बहु-क्षेत्रीय युद्ध कौशल का प्रभावी प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पश्चिमी कमान के आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मनोज कुमार कटियार, पीवीएसएम, यूवाईएसएम, एवीएसएम ने की।

समारोह में विभिन्न यूनिटों को उत्कृष्ट सेवा, पेशेवर दक्षता और उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर सैन्य अधिकारियों, जवानों और उनके परिजनों के साथ सिविल प्रशासन, पुलिस, अर्धसैनिक बलों तथा बड़ी संख्या में नागरिकों और स्कूली बच्चों की उपस्थिति रही। आयोजन ने सेना और नागरिक समाज के बीच विश्वास व सहयोग की भावना को और मजबूत किया।

विज्ञापन

भैरव बटालियन ने दिखाए टैक्टिकल स्किल्स

कार्यक्रम के दौरान युद्धक्षेत्र डिजिटाइजेशन, सटीक अग्नि-शक्ति, तीव्र बल तैनाती और एकीकृत बहु-क्षेत्रीय संचालन की क्षमताओं का प्रदर्शन किया गया। विशेष रूप से ‘भैरव बटालियन’ ने टैक्टिकल स्किल्स, त्वरित प्रतिक्रिया और उच्च स्तर की समन्वित कार्रवाई का प्रदर्शन कर दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। आधुनिक संचार प्रणालियों और नेटवर्क-आधारित युद्ध प्रबंधन प्रणालियों के जरिए यह दिखाया गया कि कमान जटिल परिस्थितियों में भी सटीक और प्रभावी कार्रवाई करने में सक्षम है।


100 किमी से अधिक रेंज वाले स्वदेशी ड्रोन बने आकर्षण

स्वदेशी तकनीक पर आधारित ड्रोन क्षमताओं का प्रदर्शन समारोह का प्रमुख आकर्षण रहा। ऐसे ड्रोन प्रदर्शित किए गए जिनकी संचालनीय सीमा 100 किलोमीटर से अधिक है और जो निगरानी, लक्ष्य पहचान तथा सटीक हमले जैसी क्षमताओं से लैस हैं। अधिकारियों के अनुसार, यह क्षमता गहन अभियानों में रणनीतिक बढ़त प्रदान करती है और आत्मनिर्भर रक्षा उत्पादन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। समारोह के दौरान ऑपरेशन सिंदूर और ऑपरेशन राहत के संदर्भ में सैनिकों के साहस और बलिदान को भी स्मरण किया गया। वक्ताओं ने कहा कि इन अभियानों ने पश्चिमी कमान की तत्परता, समन्वय और निर्णायक कार्रवाई की क्षमता को प्रमाणित किया है।

तकनीकी आधुनिकीकरण और सतत प्रशिक्षण से हर चुनौती के लिए तैयार: ले. जनरल कटियार

सभा को संबोधित करते हुए लेफ्टिनेंट जनरल मनोज कुमार कटियार ने कहा कि अलंकरण समारोह बहादुरी, निस्वार्थ सेवा और पेशेवर उत्कृष्टता को सम्मानित करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि तकनीकी आधुनिकीकरण, अंतर-एजेंसी समन्वय और निरंतर प्रशिक्षण के माध्यम से कमान भविष्य की किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए पूर्णतः तैयार है।

विज्ञापन

चंडीगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।