Breaking News
Narnaul News: नारनौल मंडी में बाजरे की सरकारी खरीद सुस्त, एक हफ्ते में बिका सिर्फ 165 क्विंटल बाजराNangal Chaudhary News: ग्रामीण रूट की बस बंद होने छात्राओं की बढ़ी परेशानी, पांच किलोमीटर पैदल चलकर पहुंच रही स्कूलRashifal 9 October: सिंह और धनु राशि वालों का बढ़ेगा मान-सम्मान, जानिए बाकी राशियों का हालHaryana Liquor Smuggling Uttarakhand: देहरादून के हॉस्टलों में अवैध शराब की होम डिलीवरी, लॉ स्टूडेंट और उसकी मां चला रहे थे 10 करोड़ का रैकेटKarnal Congress Protest: करनाल में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा शहर, पुलिस से भिड़े कार्यकर्ताNarnaul News: नारनौल मंडी में बाजरे की सरकारी खरीद सुस्त, एक हफ्ते में बिका सिर्फ 165 क्विंटल बाजराNangal Chaudhary News: ग्रामीण रूट की बस बंद होने छात्राओं की बढ़ी परेशानी, पांच किलोमीटर पैदल चलकर पहुंच रही स्कूलRashifal 9 October: सिंह और धनु राशि वालों का बढ़ेगा मान-सम्मान, जानिए बाकी राशियों का हालHaryana Liquor Smuggling Uttarakhand: देहरादून के हॉस्टलों में अवैध शराब की होम डिलीवरी, लॉ स्टूडेंट और उसकी मां चला रहे थे 10 करोड़ का रैकेटKarnal Congress Protest: करनाल में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा शहर, पुलिस से भिड़े कार्यकर्ता

World Yogasana Championship: खेल मंत्रालय ने योगासन के एनएसएफ के गठन हेतु आवेदन आमंत्रित किए

VVinita Kohli
World Yogasana Championship: खेल मंत्रालय ने योगासन के एनएसएफ के गठन हेतु आवेदन आमंत्रित किए

योगसाना भारत

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

World Yogasana Championship: दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा ‘योगसाना भारत’ की मान्यता रद्द करने के बाद खेल मंत्रालय ने योगसाना के लिए नए राष्ट्रीय खेल महासंघ (एपएसएफ) के गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मंत्रालय ने पात्र निकायों से 17 सितंबर तक आवेदन मांगे हैं। दिल्ली उच्च न्यायालय ने ‘योगसाना भारत’ की मान्यता को रद्द करते हुए मंत्रालय को निर्देश दिया था कि संबद्धता प्रदान करने के लिए एक नयी प्रक्रिया शुरू की जाए। मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, ‘‘माननीय उच्च न्यायालय के नौ जुलाई 2026 के निर्णय के अनुपालन में मंत्रालय योगसाना खेल के लिए राष्ट्रीय खेल महासंघ के रूप में मान्यता देने हेतु पात्र निकायों से आवेदन आमंत्रित करता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ सभी पात्र संस्थाओं से अनुरोध है कि वे संलग्न प्रपत्र में आवश्यक सहायक दस्तावेजों सहित आवेदन पत्र मंत्रालय को प्रस्तुत करें। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 17 सितंबर 2026 (शाम 5:30 बजे) है। आवेदन के लिए जारी प्रपत्र में 30 प्रश्न शामिल किए गए हैं। इसमें पदाधिकारियों का विवरण, उनके पद ग्रहण करने की प्रक्रिया, अंतरराष्ट्रीय निकाय के साथ संबद्धता की स्थिति, राज्य या केंद्र शासित प्रदेश स्तर की संबद्ध इकाइयों की सूची और आवेदक महासंघ की पिछले तीन वर्षों की गतिविधियों का ब्यौरा मांगा गया है। ‘योगसाना भारत’ को 2020 में मंत्रालय द्वारा एनएसएफ (एनएसएफ) के रूप में मान्यता दी गई थी। इस संस्था ने जून महीने में अहमदाबाद में विश्व चैंपियनशिप का आयोजन किया था, जिसमें 70 से अधिक देशों ने भाग लिया था।

विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑनलाइन संबोधित करते हुए इस टूर्नामेंट का उद्घाटन किया था। भारतीय योग महासंघ (वाईएफआई) अब इस दौड़ में एक प्रमुख दावेदार है। खेल मंत्रालय के सूत्रों ने ‘पीटीआई’ को बताया था कि सभी आवेदनों पर ‘राष्ट्रीय खेल प्रशासन (एनएसजी) अधिनियम के तहत विचार किया जाएगा। इस अधिनियम में 15 सदस्यीय कार्यकारी समिति का होना अनिवार्य है, जिसमें कम से कम चार योग्य खिलाड़ी और चार महिलाएं शामिल हों। मंत्रालय के एक सूत्र ने ‘पीटीआई’ से कहा, ‘‘मान्यता चाहने वाले किसी भी निकाय को एनएसजी अधिनियम का अनुपालन करना होगा। जल्द ही एक ‘राष्ट्रीय खेल बोर्ड’ कार्य करना शुरू कर देगा और संबद्धता से संबंधित सभी मामले उसके द्वारा देखे जाएंगे।’’

भारतीय योग महासंघ का गठन 1974 में हुआ था। इसका नेतृत्व उद्यमी अनिरुद्ध गुप्ता कर रहे हैं। संस्था का दावा है कि वे पांच दशकों से प्रतिस्पर्धी योगसाना को बढ़ावा देने में अग्रणी रहे हैं। वहीं, ‘योगसाना भारत’ का नेतृत्व ट्रांस स्टेडिया कंपनी के प्रबंध निदेशक उदित सेठ कर रहे हैं। भारत लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय बहु-खेल आयोजनों में योगसाना को शामिल करने के लिए जोर दे रहा है। इसी क्रम में, इस महीने जापान में होने वाले एशियाई खेलों में योगसाना को एक ‘प्रदर्शन खेल’ के रूप में शामिल किया गया है। योग की विश्व संस्था का नेतृत्व भारतीय योग गुरु रामदेव कर रहे हैं।

विज्ञापन

खेल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।