Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Yamunanagar News: यमुनानगर में सीएम फ्लाइंग की 'सर्जिकल स्ट्राइक': तड़के 4 बजे पकड़े गए अवैध खनन के वाहन

AAmandeep Singh
यमुनानगर में सीएम फ्लाइंग की 'सर्जिकल स्ट्राइक': तड़के 4 बजे पकड़े गए अवैध खनन के वाहन
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

यमुनानगर। यमुनानगर की सड़कों पर गुरुवार की सुबह आम दिनों जैसी नहीं थी। अवैध खनन और ओवरलोडिंग के सिंडिकेट को तोड़ने के लिए मुख्यमंत्री उड़न दस्ता, प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण (RTA) और खनन विभाग की संयुक्त टीम ने तड़के 4 बजे एक साथ कई मोर्चों पर धावा बोल दिया। अचानक हुई इस छापेमारी से ट्रक चालकों और खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया। आलम यह था कि पुलिस की गाड़ियां देखकर कई चालक अपने भारी-भरकम वाहन रास्तों में ही छोड़कर भागने लगे, तो कुछ ने पकड़े जाने के डर से रूट बदलने की नाकाम कोशिश की।

बिना ट्रांजिट पास के हो रही थी ‘आवक’, सरकार को लग रहा था चूना

विज्ञापन

सीएम फ्लाइंग के इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि विभाग को लगातार गुप्त सूचनाएं मिल रही थीं कि पड़ोसी राज्यों से खनन सामग्री से लदे ट्रक बिना जरूरी दस्तावेज़ों के हरियाणा की सीमा में दाखिल हो रहे हैं। नियमों के मुताबिक, दूसरे राज्यों से आने वाली माइनिंग सामग्री पर प्रति टन 80 रुपये का इंटर स्टेट ट्रांजिट पास (ISTP) लेना कानूनी रूप से अनिवार्य है। लेकिन टैक्स चोरी और अधिक मुनाफे के चक्कर में कई ट्रांसपोर्टर बिना पास और ओवरलोड गाड़ियां चलाकर सरकारी राजस्व को मोटा चूना लगा रहे थे।

25 वाहनों की हुई रैंडम चेकिंग, तीन ओवरलोड ट्रक जब्त

करीब चार घंटे तक चले इस ‘हाई-वोल्टेज’ ऑपरेशन के दौरान टीम ने 25 संदिग्ध वाहनों को रोककर उनके कागजातों की बारीकी से पड़ताल की। आरटीए विभाग के एडीटीओ गुरप्रीत सिंह संधू और माइनिंग इंस्पेक्टर अतुल की मौजूदगी में हुई इस जांच में तीन ट्रक ऐसे मिले, जो न केवल ओवरलोड थे, बल्कि उनमें लदा लाइमस्टोन बिना किसी वैध परमिट के लाया जा रहा था। टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इन तीनों वाहनों को इमली खेड़ा चौकी में ले जाकर जब्त कर दिया। संबंधित विभागों ने इन पर भारी जुर्माना भी ठोंका है।

“रडार पर हैं नियम तोड़ने वाले”: अधिकारियों ने दी दोटूक चेतावनी

प्रशासन ने साफ कर दिया है कि यह महज एक दिन की कार्रवाई नहीं है। इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने सख्त लहजे में कहा कि अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ यह अभियान अब निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने ट्रांसपोर्टरों और वाहन मालिकों को नसीहत दी है कि वे निर्धारित मानकों का पालन करें और अनिवार्य रूप से आईएसटीपी बनवाएं। अधिकारियों का कहना है कि सड़क सुरक्षा और राजस्व की सुरक्षा के लिए नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अब सीधी जेल और भारी जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

यमुनानगर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।