Breaking News
Gaurav Yadav पंजाब के रेगुलर DGP नियुक्त, सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशनHansi Crime News: जींद रोड पर नाकाबंदी में हांसी पुलिस का बड़ा एक्शन, कार से 1.56 करोड़ कैश बरामदSkincare Tips: चेहरे पर गुलाब जल या चावल का पानी, जानिए कौन सा टोनर आपकी स्किन के लिए है सहीपंचकूला में एक्सिस सिक्योरिटीज के नाम पर साइबर फ्रॉड, रिटायर्ड अकाउंट्स प्रोफेशनल से ठगे 16.20 लाखPraveen Kumar Arm Wrestling Gold Medal Punjab : 100% दिव्यांगता भी नहीं रोक सकी राह, लुधियाना के प्रवीण कुमार ने आर्म रेसलिंग में जीता नेशनल गोल्डGaurav Yadav पंजाब के रेगुलर DGP नियुक्त, सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशनHansi Crime News: जींद रोड पर नाकाबंदी में हांसी पुलिस का बड़ा एक्शन, कार से 1.56 करोड़ कैश बरामदSkincare Tips: चेहरे पर गुलाब जल या चावल का पानी, जानिए कौन सा टोनर आपकी स्किन के लिए है सहीपंचकूला में एक्सिस सिक्योरिटीज के नाम पर साइबर फ्रॉड, रिटायर्ड अकाउंट्स प्रोफेशनल से ठगे 16.20 लाखPraveen Kumar Arm Wrestling Gold Medal Punjab : 100% दिव्यांगता भी नहीं रोक सकी राह, लुधियाना के प्रवीण कुमार ने आर्म रेसलिंग में जीता नेशनल गोल्ड

Yamunanagar D9 Online Business Fraud: यमुनानगर में पोंजी स्कीम का भंडाफोड़, 3 से 4 साल में पैसे तीन गुना करने का झांसा देकर 15.50 लाख की ठगी

GGaganpreet Kaur
Yamunanagar D9 Online Business Fraud: यमुनानगर में पोंजी स्कीम का भंडाफोड़, 3 से 4 साल में पैसे तीन गुना करने का झांसा देकर 15.50 लाख की ठगी

यमुनानगर में पोंजी स्कीम का भंडाफोड़, 3 से 4 साल में पैसे तीन गुना करने का झांसा देकर 15.50 लाख की ठगीYamunanagar D9 Online Business Fraud: यमुनानगर में पोंजी स्कीम का भंडाफोड़

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Yamunanagar D9 Online Business Fraud: यमुनानगर जिले में ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट के नाम पर साइबर-पोंजी ठगी का नया मामला सामने आया है। ‘D-9 ऑनलाइन बिजनेस’ नाम की कंपनी में पैसा निवेश कर महज 3-4 सालों में रकम तीन गुना करने का सब्जबाग दिखाकर ठगों ने एक व्यक्ति और उसके रिश्तेदारों को 15.50 लाख रुपये की चपत लगा दी। पीड़िता की शिकायत और शुरुआती जांच के आधार पर थाना पुलिस ने मामले के दो मुख्य आरोपियों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कर ली है।

जान-पहचान का फायदा उठाकर जाल में फंसाया, कथित CEO से कराई मुलाकात

विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में प्रह्लादपुरी निवासी विजय कुमार शर्मा ने बताया कि वह आजाद नगर के रहने वाले अनिल तिवारी को पिछले करीब 8-10 सालों से जानता था। इसी पुरानी जान-पहचान का फायदा उठाते हुए अनिल ने उसे D-9 ऑनलाइन बिजनेस में तगड़े मुनाफे की जानकारी दी। इसके बाद नवंबर 2024 में अनिल उसे पंचकूला निवासी हरभजन सिंह से मिलाने ले गया, जिसे कंपनी का सीईओ (CEO) बताया गया था। हरभजन ने भी विजय को अपनी चिकनी-चुपड़ी बातों में फंसाकर कंपनी में सुरक्षित निवेश और मोटा रिटर्न मिलने का भरोसा दिलाया।

पहले खुद 2 लाख लगाए, फिर ससुर और रिश्तेदारों से भी ट्रांसफर कराए 20 लाख

आरोपियों के झांसे में आकर शिकायतकर्ता ने 13 दिसंबर 2024 को सबसे पहले 2 लाख रुपये बैंक खाते के जरिए कंपनी में ट्रांसफर किए। इसके बाद ज्यादा मुनाफे का लालच देकर आरोपियों ने विजय के जरिए उसके ससुर से 8 लाख रुपये, एक अन्य परिचित से 4.50 लाख रुपये और बाकी रिश्तेदारों से करीब 3 लाख रुपये कंपनी के खाते में जमा करवा लिए। इस तरह देखते ही देखते पीड़ित पक्ष का कुल 20 लाख रुपये निवेश में चला गया।

4-5 महीने दिया थोड़ा सा झांसा, फिर बाकी रकम हड़प कर हुए रफूचक्कर

शिकायत के मुताबिक, शुरुआत के 4-5 महीनों तक आरोपियों ने पीड़ित का विश्वास बनाए रखने के लिए हर महीने थोड़ा-बहुत रिटर्न देना शुरू किया। हालांकि, करीब 4.50 लाख रुपये वापस करने के बाद हरभजन सिंह ने अचानक भुगतान पूरी तरह रोक दिया। जब विजय ने अपनी मूल रकम मांगनी शुरू की, तो आरोपी टालमटोल करने लगे और नई-नई तारीखें देने लगे। हद तो तब हो गई जब आरोपियों ने शर्त रख दी कि जब वे कंपनी में नए लोगों से पैसे निवेश करवाएंगे, तभी उनका बकाया भुगतान जारी किया जाएगा।

15.50 लाख रुपये अभी भी बकाया, पुलिस ने शुरू की आरोपियों की धरपकड़

ठगी का अहसास होने पर विजय कुमार ने पुलिस से गुहार लगाई। पीड़ित का कहना है कि 20 लाख में से महज 4.50 लाख रुपये ही वापस मिले हैं, जबकि 15.50 लाख रुपये की मोटी रकम आरोपी डकार चुके हैं। यमुनानगर पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी हरभजन सिंह और अनिल तिवारी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि बैंक खातों के लेनदेन और कंपनी के नेटवर्क को खंगाला जा रहा है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर रकम बरामद की जाएगी।

यह भी पढ़ें–  हरियाणा में 9 से 14 अक्टूबर के बीच बारिश के आसार, जानें आपके जिले का हाल

विज्ञापन

यमुनानगर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।