Breaking News
पंचकूला में SIR पर कांग्रेस का प्रदर्शन: प्रदर्शनकारी चुनाव आयोग कार्यालय की ओर बढ़े तो पुलिस ने बैरिकेड लगाकर रोकाBigg Boss 20: बिग बॉस 20 में राशन टास्क पर मचा बवाल, लव गिल के दांव से खाली हुई घर की तिजोरीRail Ticket Rules: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, अब एक ही मोबाइल से बुक करें परिवार के 6 सीजन टिकट, जानिए नए नियमPunjab Congress President Pargat Singh ने गोल्डन टेंपल में माथा टेकाचंडीगढ़ में ड्रग नेटवर्क पर ऑपरेशन सेल का बड़ा एक्शन: 4 आरोपी 2 करोड़ की हेरोइन के साथ गिरफ्तार, एक का पिता पंजाब पुलिस में SIपंचकूला में SIR पर कांग्रेस का प्रदर्शन: प्रदर्शनकारी चुनाव आयोग कार्यालय की ओर बढ़े तो पुलिस ने बैरिकेड लगाकर रोकाBigg Boss 20: बिग बॉस 20 में राशन टास्क पर मचा बवाल, लव गिल के दांव से खाली हुई घर की तिजोरीRail Ticket Rules: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, अब एक ही मोबाइल से बुक करें परिवार के 6 सीजन टिकट, जानिए नए नियमPunjab Congress President Pargat Singh ने गोल्डन टेंपल में माथा टेकाचंडीगढ़ में ड्रग नेटवर्क पर ऑपरेशन सेल का बड़ा एक्शन: 4 आरोपी 2 करोड़ की हेरोइन के साथ गिरफ्तार, एक का पिता पंजाब पुलिस में SI

Yamunanagar Dowry Case: लव मैरिज के बाद दहेज की हवस, यमुनानगर की बेटी को प्रताड़ित कर पति ने बिना तलाक रचाई दूसरी शादी

GGaganpreet Kaur
Yamunanagar Dowry Case: लव मैरिज के बाद दहेज की हवस, यमुनानगर की बेटी को प्रताड़ित कर पति ने बिना तलाक रचाई दूसरी शादी

लव मैरिज के बाद दहेज की हवस, यमुनानगर की बेटी को प्रताड़ित कर पति ने बिना तलाक रचाई दूसरी शादी

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Yamunanagar Dowry Case: यमुनानगर की लाल द्वारा कॉलोनी में प्रेम विवाह का एक दुखद अंत देखने को मिला है, जहां एक महिला को शादी के बाद दहेज प्रताड़ना और शारीरिक हिंसा का शिकार होना पड़ा। पीड़िता नेहा की शिकायत पर यमुनानगर सिटी थाना पुलिस ने उसके पति मोहित भाटिया  के खिलाफ मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। महिला का आरोप है कि परिजनों द्वारा शादी में करीब 40 लाख रुपये और गहने खर्च किए जाने के बावजूद ससुराल वालों का पेट नहीं भरा और अंततः पति ने बिना कानूनी तलाक दिए दूसरी शादी भी रचा ली।

गहने छीने, सैलरी हड़पी और दस्तावेजों पर लिया लोन

विज्ञापन

पुलिस को सौंपी शिकायत में नेहा ने बताया कि मई 2024 में उसकी मोहित के साथ लव मैरिज हुई थी। लेकिन शादी के बाद गृह प्रवेश के वक्त से ही सास ने कम दहेज मिलने के तानें देना शुरू कर दिया। आरोप है कि ससुराल वालों ने नेहा के सभी सोने-चांदी के जेवर अपने कब्जे में रख लिए। यही नहीं, नेहा जो प्राइवेट जॉब करती थी, उसकी पूरी सैलरी भी सास जबरन ले लेती थी। इसके अलावा नेहा के पहचान पत्रों का इस्तेमाल कर आरोपियों ने पर्सनल लोन ले लिया, जिसकी भरपाई बाद में नेहा के माता-पिता को करनी पड़ी।

चलती गाड़ी से फेंकने का प्रयास और कमरे में किया बंद

उत्पीड़न का सिलसिला यहीं नहीं थमा। नेहा का कहना है कि जून 2024 में पति उसे कार में घुमाने के बहाने ले गया और रास्ते में स्पोर्ट्स बाइक की मांग को लेकर मारपीट करने लगा। इस दौरान पति ने उसे चलती कार से नीचे फेंकने की कोशिश भी की। किसी तरह जान बचाकर घर पहुंची पीड़िता को कमरे में बंद कर दिया गया। जब जानकारी मिलने पर यमुनानगर से उसके परिजन डेराबस्सी पहुंचे, तो बेटी की हालत देखकर पुलिस की मदद से उसका मेडिकल कराया गया और उसे वापस मायके लेकर आए।

सोशल मीडिया से खुली पति की दूसरी शादी की पोल

मायके में रह रही पीड़िता के होश तब उड़ गए, जब फरवरी 2026 में उसने सोशल मीडिया पर अपने पति की तस्वीरों को देखा। मोहित ने अपने ही दफ्तर में काम करने वाली एक अन्य युवती से दूसरी शादी रचा ली थी। नेहा ने स्पष्ट किया कि दोनों के बीच न तो कोई समझौता हुआ था और न ही उसने तलाक के किसी दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए थे। मामले में यमुनानगर सिटी थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि महिला की तहरीर पर आरोपी पति के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है और मामले में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें– हरियाणा में 8 से 13 अक्टूबर तक बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

विज्ञापन

यमुनानगर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।