Breaking News
Jalandhar News: जालंधर में नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के स्वरूप से छेड़छाड़, सोशल मीडिया पर वायरल होने के चक्कर में फंसी महिलाNarnaul: इनेलो नेताओं ने नई अनाज मंडी नारनौल में बाजरा खरीद व्यवस्था का लिया जायजा, धीमी खरीद और किसानों की सुविधाओं की कमी पर जताई चिंताNarnaul City News: सवर्ण समाज एकता मंच का पैदल रोष मार्च कल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापनFood Recipe: रोज के बोरिंग नाश्ते से हटकर ट्राई करें यह हेल्दी रेसिपी, जानें आसान तरीके से पालक की रोटी बनाने की विधिNarnaul: मां के चंद्रघंटा स्वरूप की पूजा की गईJalandhar News: जालंधर में नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के स्वरूप से छेड़छाड़, सोशल मीडिया पर वायरल होने के चक्कर में फंसी महिलाNarnaul: इनेलो नेताओं ने नई अनाज मंडी नारनौल में बाजरा खरीद व्यवस्था का लिया जायजा, धीमी खरीद और किसानों की सुविधाओं की कमी पर जताई चिंताNarnaul City News: सवर्ण समाज एकता मंच का पैदल रोष मार्च कल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापनFood Recipe: रोज के बोरिंग नाश्ते से हटकर ट्राई करें यह हेल्दी रेसिपी, जानें आसान तरीके से पालक की रोटी बनाने की विधिNarnaul: मां के चंद्रघंटा स्वरूप की पूजा की गई

Yamunanagar News: यमुनानगर में बंद मकान से 6 लाख के जेवर और 20 हजार नकदी चोरी, बीमार पत्नी को रिश्तेदार के घर छोड़ने गया था परिवार

GGaganpreet Kaur
शेयर करें
Yamunanagar News: यमुनानगर में बंद मकान से 6 लाख के जेवर और 20 हजार नकदी चोरी, बीमार पत्नी को रिश्तेदार के घर छोड़ने गया था परिवार

यमुनानगर में बंद मकान से 6 लाख के जेवर और 20 हजार नकदी चोरी

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Yamunanagar News: यमुनानगर के गांधी नगर थाना क्षेत्र के तहत आने वाली हरबंसपुरा कॉलोनी में बेखौफ चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाकर लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषणों और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। मकान मालिक अपनी अस्वस्थ पत्नी के इलाज और देखभाल के सिलसिले में रिश्तेदार के घर गए हुए थे। 11 दिन बाद जब वे वापस लौटे तो घर का नजारा देख उनके होश उड़ गए। चोरों ने अलमारी के ताले तोड़कर करीब छह लाख रुपये की कीमत के जेवरात और 20 हजार रुपये नकद पार कर दिए थे।

14 अगस्त से बंद था मकान, 11 दिन बाद खुला मिला मुख्य गेट

विज्ञापन

हरबंसपुरा कॉलोनी निवासी महिंद्र पाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी पत्नी राकेश कुमारी लंबे समय से बीमार चल रही हैं। गत 14 अगस्त को पत्नी की तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर वे उन्हें देखभाल के लिए अपने साले सुरिंद्र के घर छोड़ आए थे। इसके बाद वे मकान पर ताला लगाकर वहीं रुक गए। जब 11 दिन बाद महिंद्र पाल वापस अपने घर पहुंचे, तो देखा कि मुख्य दरवाजे का गेट पहले से ही खुला पड़ा था।

अलमारी के ताले टूटे, दो सोने के सेट समेत करीब 6 लाख के जेवर गायब

अंदर जाकर देखने पर दोनों कमरों का सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था और लोहे की अलमारी के ताले टूटे हुए थे। महिंद्र पाल ने तुरंत अपनी पत्नी को मौके पर बुलाया और अलमारी में रखी ज्वेलरी का मिलान किया। जांच करने पर पता चला कि अलमारी में रखे दो सोने के सेट, तीन अंगूठियां, दो हार, दो बालियां, टॉप्स, झुमके, तीन सोने की मुदरियां, चांदी की तीन जोड़ी पाजेब, बच्चे की चेन-पाजेब और 20 हजार रुपये की नकदी गायब थी। पीड़ित के मुताबिक चोरी हुए जेवरों का कुल मूल्य करीब छह लाख रुपये है।

पुलिस जांच में जुटी, आसपास के सीसीटीवी खंगाले जा रहे

मकान मालिक का कहना है कि घर में कोई बच्चा या अन्य सदस्य न होने के कारण मकान पूरी तरह बंद था और इसी सूनेपन का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलते ही गांधी नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी विशाल ने बताया कि पीड़ित महिंद्र पाल की शिकायत के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की एक टीम आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि चोरों का सुराग लगाकर सामान की बरामदगी की जा सके।

यह भी पढ़ें–  हरियाणा में मानसून पर लगा ब्रेक, अगले 5 दिन तक बारिश से राहत, जानिए HAU हिसार का ताजा अपडेट

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

यमुनानगर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।