Breaking News
Haryana News: हरियाणा में सड़कों से हटाए जा रहे बेकार बिजली के खंभे, नायब सरकार के अभियान से सुगम होगी राहNarnaul City News: मां चामुंडा देवी मंदिर में महा नवमी पर भव्य मेला और चुन्नी यात्रा का आयोजन, सजेगा मां का दरबार, अर्पित किया जाएगा छप्पन भोगUttarakhand News: ‘विकसित उत्तराखंड’ संवाद में बोले सीएम धामी- 5 वर्षों में 1700 के पार पहुंची राज्य में स्टार्टअप्स की संख्याAteli Mandi: अटेली कॉलेज में सजा पुरानी यादों का कारवां, बरसों बाद मिले सहपाठियों ने ताजा किए कॉलेज के सुनहरे दिनAteli Mandi News: झंडा चौक पर रामलीला का रोमांचक मंचन, बाली वध से लेकर लंका दहन के दृश्यों ने मोहा दर्शकों का मन, गूंजे जय श्रीराम के नारेHaryana News: हरियाणा में सड़कों से हटाए जा रहे बेकार बिजली के खंभे, नायब सरकार के अभियान से सुगम होगी राहNarnaul City News: मां चामुंडा देवी मंदिर में महा नवमी पर भव्य मेला और चुन्नी यात्रा का आयोजन, सजेगा मां का दरबार, अर्पित किया जाएगा छप्पन भोगUttarakhand News: ‘विकसित उत्तराखंड’ संवाद में बोले सीएम धामी- 5 वर्षों में 1700 के पार पहुंची राज्य में स्टार्टअप्स की संख्याAteli Mandi: अटेली कॉलेज में सजा पुरानी यादों का कारवां, बरसों बाद मिले सहपाठियों ने ताजा किए कॉलेज के सुनहरे दिनAteli Mandi News: झंडा चौक पर रामलीला का रोमांचक मंचन, बाली वध से लेकर लंका दहन के दृश्यों ने मोहा दर्शकों का मन, गूंजे जय श्रीराम के नारे

Yamunanagar News: यमुनानगर में दिनदहाड़े खूनी खेल, जिम के बाहर फाइनेंसर की ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या

GGaganpreet Kaur
शेयर करें
Yamunanagar News: यमुनानगर में दिनदहाड़े खूनी खेल, जिम के बाहर फाइनेंसर की ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या

यमुनानगर में जिम के बाहर फाइनेंसर की ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Yamunanagar News: हरियाणा के यमुनानगर जिले के सबसे सुरक्षित और पॉश माने जाने वाले मॉडल टाउन इलाके में गुरुवार सुबह खूनी खेल देखने को मिला। रोज की तरह जिम में कसरत करने के बाद बाहर निकले 60 वर्षीय फाइनेंसर हरभजन सिंह की दो अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने सरेआम गोलियां मारकर निर्मम हत्या कर दी। घटना सुबह करीब 7 से 7:30 बजे के बीच की है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और आसपास के व्यापारियों व स्थानीय निवासियों में भारी खौफ का माहौल है।

मृतक की पहचान प्रेम नगर निवासी हरभजन सिंह के रूप में हुई है, जो लंबे समय से शहर में फाइनेंस का कारोबार करते थे। हरभजन सिंह के दो बेटे हैं, जिनमें से बड़ा बेटा विदेश में सेटल है, जबकि छोटा बेटा दिलबाग सिंह अपने पिता के साथ ही फाइनेंस का बिजनेस संभालता है। परिजनों के अनुसार, हरभजन सिंह अपनी सेहत को लेकर काफी सतर्क रहते थे और रोजाना सुबह मॉडल टाउन स्थित जिम में कसरत करने आते थे।

विज्ञापन

जान बचाने के लिए गाड़ी की तरफ भागे हरभजन, पीछा कर सिर और छाती में मारी गोली

प्रत्यक्षदर्शियों और शुरुआती जानकारी के अनुसार, हरभजन सिंह जिम में वर्कआउट खत्म करने के बाद बाहर आए और अपनी गाड़ी की तरफ बढ़ रहे थे। इसी दौरान पहले से सड़क किनारे घात लगाकर बैठे दो नकाबपोश बदमाशों ने पिस्टल निकालकर उन पर गोलियों की बौछार कर दी। अचानक हुए इस हमले से बेखबर हरभजन सिंह जान बचाने के लिए अपनी कार की ओर भागे, लेकिन हमलावरों ने उनका पीछा नहीं छोड़ा। बदमाशों की एक गोली कार के बोनट पर भी लगी।

इसके बावजूद सनकी बदमाशों ने हरभजन को कार के पास घेर लिया और बेहद करीब से उन पर दोबारा कई फायर किए। करीब 8 राउंड हुई ताबड़तोड़ फायरिंग से हरभजन सिंह खून से लथपथ होकर वहीं जमीन पर गिर पड़े। वारदात को अंजाम देने के तुरंत बाद दोनों आरोपी तेज रफ्तार मोटरसाइकिल पर सवार होकर मौके से फरार हो गए। गोलियों की गूंज सुनकर जिम के अंदर मौजूद लोग और राहगीर तुरंत बाहर भागे और लहूलुहान हालत में पड़े हरभजन सिंह को नजदीकी निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

SP कमलदीप गोयल दल-बल के साथ पहुंचे, रंजिश समेत सभी एंगल से जांच शुरू

वारदात की सूचना मिलते ही यमुनानगर के पुलिस अधीक्षक (SP) कमलदीप गोयल, सीआईए (CIA) की विभिन्न टीमों और स्थानीय थाना पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। फोरेंसिक विशेषज्ञों की टीम ने मौके से खाली खोल और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए हैं। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मॉडल टाउन और आसपास की सड़कों पर लगे सभी सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है ताकि हमलावरों के भागने के रूट का पता लगाया जा सके।

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस हर संभावित पहलू से मामले की जांच कर रही है। लेन-देन का मामला हो या फिर कोई पुरानी व्यावसायिक रंजिश, हर एंगल को ध्यान में रखकर परिजनों और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। एसपी कमलदीप गोयल ने दावा किया है कि पुलिस की कई विशेष टीमें गठित कर दी गई हैं और शहर की नाकेबंदी कर बदमाशों को जल्द से जल्द दबोच लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें– जमानत पर बाहर आए आरोपी ने लिया बदला, जगाधरी में 24 साल की महिला पर किए चाकू से ताबड़तोड़ वार

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

यमुनानगर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।