Breaking News
Naveen Jindal Sansad Khel Mahotsav: एशियाई खेलों में 14 गोल्ड समेत 32 मेडल: हरियाणा के एथलीटों से मिले सांसद नवीन जिन्दलRashifal Update Today: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें मेष से मीन तक सभी का राशिफलNamo Bharat Train Haryana: हरियाणा में नमो भारत ट्रेन प्रोजेक्ट का नया रूट चार्ट और स्टेशनों की पूरी जानकारी, अब नहीं लगेगा ट्रैफिक जामBhiwani News: डॉक्टरों की बेरुखी से गई मासूम की जान, तीन बेटियों के बाद घर आया था बेटाNangal Chaudhary News: दौंखेरा गांव में प्रस्तावित माइंस के खिलाफ ग्रामीणों में आक्रोश, एनओसी प्रक्रिया में अनियमितता के आरोप, सोमवार को डीसी कार्यालय पर धरने का ऐलानNaveen Jindal Sansad Khel Mahotsav: एशियाई खेलों में 14 गोल्ड समेत 32 मेडल: हरियाणा के एथलीटों से मिले सांसद नवीन जिन्दलRashifal Update Today: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें मेष से मीन तक सभी का राशिफलNamo Bharat Train Haryana: हरियाणा में नमो भारत ट्रेन प्रोजेक्ट का नया रूट चार्ट और स्टेशनों की पूरी जानकारी, अब नहीं लगेगा ट्रैफिक जामBhiwani News: डॉक्टरों की बेरुखी से गई मासूम की जान, तीन बेटियों के बाद घर आया था बेटाNangal Chaudhary News: दौंखेरा गांव में प्रस्तावित माइंस के खिलाफ ग्रामीणों में आक्रोश, एनओसी प्रक्रिया में अनियमितता के आरोप, सोमवार को डीसी कार्यालय पर धरने का ऐलान

Yamunanagar News: यमुनानगर में छत के रास्ते ड्राई फ्रूट की दुकान में घुसे चोर, 4 लाख का माल पार

GGaganpreet Kaur
शेयर करें
Yamunanagar News: यमुनानगर में छत के रास्ते ड्राई फ्रूट की दुकान में घुसे चोर, 4 लाख का माल पार

यमुनानगर में छत के रास्ते ड्राई फ्रूट की दुकान में घुसे चोर

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Yamunanagar News: यमुनानगर शहर के सबसे व्यस्त और व्यावसायिक इलाकों में शुमार रेलवे रोड पर चोरों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। यहां सरगोधा इलेक्ट्रिक के सामने स्थित ‘राजेंद्र ड्राई फ्रूट्स’ नामक दुकान में बीती रात शातिर चोरों ने सेंध लगा दी। चोर छत का दरवाजा तोड़कर दुकान के अंदर दाखिल हुए और गल्ले में रखी नकदी समेत करीब चार लाख रुपये मूल्य के कीमती ड्राई फ्रूट्स समेटकर रफूचक्कर हो गए।

सोमवार सुबह जब दुकान संचालक का बेटा दुकान खोलने पहुंचा, तो अंदर का नजारा देखकर उसके होश उड़ गए। दुकान के अंदर सामान बेतरतीब बिखरा पड़ा था और गल्ला खाली था।

विज्ञापन

सुबह दुकान खोलते ही उड़े होश, गल्ला खंगाल चोरी किए केसर व बादाम

मॉडल कॉलोनी निवासी राजेंद्र कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने बेटे रितिक महेंद्रु के साथ रेलवे रोड पर ड्राई फ्रूट्स की दुकान चलाते हैं। रोजमर्रा की तरह वे रात करीब 10 बजे दुकान अच्छी तरह लॉक करके घर चले गए थे।

अगली सुबह करीब 9:30 बजे जब रितिक दुकान खोलने पहुंचा और शटर उठाकर अंदर गया, तो वहां सब कुछ तहस-नहस मिला। रितिक ने तुरंत फोन करके अपने पिता को हादसे की जानकारी दी। राजेंद्र कुमार जब मौके पर पहुंचे और जांच की, तो पता चला कि काउंटर के गल्ले से लगभग 45 हजार रुपये नकद गायब थे।

इसके अलावा चोरों ने दुकान के कीमती सामान पर हाथ साफ किया था। दुकान से केसर की 17 डिब्बियां, 7 किलो काजू और 6 किलो बादाम गायब थे। इतना ही नहीं, शातिर चोर पहली मंजिल पर रखे सीलबंद काजू की 32 बाल्टियां और महंगे ‘मामरा बादाम’ की 4 पेटियां भी उठा ले गए। पीड़ित व्यापारी के मुताबिक चोरी हुए कुल सामान और नकदी की कीमत करीब 4 लाख रुपये है।

CCTV में कैद हुए दो चोर, छत का दरवाजा तोड़कर घुसे थे अंदर

घटना की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस और पीड़ित परिजनों ने जब दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, तो उसमें दो संदिग्ध युवक दुकान के अंदर गल्ला खंगालते और ड्राई फ्रूट्स की बाल्टियां-पेटियां समेटते हुए साफ नजर आए।

जांच में सामने आया है कि चोरों ने चोरी के लिए दुकान की छत पर बने दरवाजे को निशाना बनाया। छत का दरवाजा तोड़कर दोनों आरोपी बेहद आराम से नीचे उतरे और पूरी वारदात को अंजाम देकर उसी रास्ते से फरार हो गए।

पुलिस ने शुरू की आरोपियों की धरपकड़

मामले की जानकारी देते हुए शहर यमुनानगर थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि पीड़ित व्यापारी की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।

थाना प्रभारी के मुताबिक, पुलिस टीम ने मौके का मुआयना कर साक्ष्य जुटाए हैं। सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर आरोपियों के चेहरे और उनके आने-जाने के रास्तों को चिन्हित किया जा रहा है। पुलिस का दावा है कि आसपास के अन्य सीसीटीवी कैमरों की मदद से जल्द ही चोरों का सुराग लगाकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें– अंबाला में खौफनाक हादसा, घर के बाहर टहल रही महिला को कार ने उड़ाया, 8 मीटर घिसटी; CCTV वायरल

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

यमुनानगर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।