Breaking News
Smartphone Exchange Offer: एक्सचेंज में दिया गया आपका पुराना फोन आखिर जाता कहां है? जानिए ई-कॉमर्स कंपनियों की पूरी सच्चाईMonkey Viral Video: कुर्सी पर बैठकर बंदर ने करवाई फुल बॉडी मसाज, शांत अंदाज देखकर हैरान हुए लोगJind Farmers Protest: जींद में धान खरीद पर बवाल, अलेवा में किसानों ने जींद-असंध रोड पर जेसीबी खड़ी कर लगाया जामNavratri Peanut Laddu Recipe: शेफ कुणाल कपूर से सीखें 30 मिनट में मूंगफली-सिंघाड़े के फलाहारी लड्डू बनानाPanipat Traffic Police: पानीपत में बिना नंबर की बाइक से आए युवक ने पुलिसकर्मी को जड़ा थप्पड़, फाड़ी वर्दीSmartphone Exchange Offer: एक्सचेंज में दिया गया आपका पुराना फोन आखिर जाता कहां है? जानिए ई-कॉमर्स कंपनियों की पूरी सच्चाईMonkey Viral Video: कुर्सी पर बैठकर बंदर ने करवाई फुल बॉडी मसाज, शांत अंदाज देखकर हैरान हुए लोगJind Farmers Protest: जींद में धान खरीद पर बवाल, अलेवा में किसानों ने जींद-असंध रोड पर जेसीबी खड़ी कर लगाया जामNavratri Peanut Laddu Recipe: शेफ कुणाल कपूर से सीखें 30 मिनट में मूंगफली-सिंघाड़े के फलाहारी लड्डू बनानाPanipat Traffic Police: पानीपत में बिना नंबर की बाइक से आए युवक ने पुलिसकर्मी को जड़ा थप्पड़, फाड़ी वर्दी

Yamunanagar News: गेट पास कटने के बाद भी नहीं उठ रही धान, अधिकारियों की बेरुखी से नाराज किसानों ने बंद की मंडी

GGaganpreet Kaur
Yamunanagar News: गेट पास कटने के बाद भी नहीं उठ रही धान, अधिकारियों की बेरुखी से नाराज किसानों ने बंद की मंडी

गेट पास कटने के बाद भी नहीं उठ रही धान, अधिकारियों की बेरुखी से नाराज किसानों ने बंद की मंडी

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Yamunanagar News: यमुनानगर जिले की व्यासपुर अनाज मंडी में धान उठान की धीमी चाल और प्रशासनिक ढिलाई से तंग आकर आखिरकार किसानों का धैर्य जवाब दे गया। बुधवार सुबह भारतीय किसान यूनियन (BKU) के बैनर तले एकजुट हुए दर्जनों किसानों ने मंडी प्रशासन और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मंडी के दोनों मुख्य गेटों पर ताला जड़ दिया। किसान मंडी गेट के सामने ही दरी बिछाकर धरने (Protest) पर बैठ गए, जिससे मंडी के भीतर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई। किसानों का आरोप है कि मंडी में धान की आवक तो तेजी से हो रही है, लेकिन एजेंसियों की सुस्ती के चलते उठान न के बराबर हो रहा है।

शेड फुल होने से खुले आसमान नीचे रखने को मजबूर, बारिश में भीगी फसल

विज्ञापन

भाकियू के जिला उपाध्यक्ष गुरमेज कपूरी ने व्यासपुर मंडी के बदतर हालात पर नाराजगी जताते हुए बताया कि शेड के नीचे पहले से खरीदी जा चुकी फसल के ढेर लगे हुए हैं, जिनका उठान ठेकेदार नहीं करा रहे। ऐसे में दूर-दराज के गांवों से अपनी उपज लेकर पहुंच रहे किसानों को मजबूरी में अपनी धान की फसल खुले आसमान के नीचे रखनी पड़ रही है। मंगलवार रात हुई अचानक बारिश के चलते खुले में रखी सैकड़ों बोरियां और धान की ढेरियां भीग गईं। गेट पास और आढ़तियों की पर्चियां कटने के बावजूद फसल मंडी में ही सड़ रही है, जिसका सीधा आर्थिक नुकसान अन्नदाता को उठाना पड़ रहा है।

नमी मापने वाली मशीनों की अलग-अलग रीडिंग पर उठे गंभीर सवाल

प्रदर्शनकारी किसानों ने मंडी में धान की नमी (Moisture) जांचने की प्रक्रिया पर भी भ्रष्टाचार और लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए। गुरमेज कपूरी और अन्य किसानों ने कहा कि जब वे अपनी फसल की नमी जांचते हैं, तो मार्केट कमेटी के कर्मचारियों की मशीन और आढ़तियों के पास मौजूद मॉइश्चर मीटर अलग-अलग रीडिंग दिखाते हैं। रीडिंग में आ रहे इस भारी अंतर के कारण खरीद एजेंसियां नमी अधिक बताकर किसानों को परेशान कर रही हैं और उनकी खरीद में जानबूझकर अड़ंगा डाला जा रहा है।

अधिकारियों ने नहीं की मुलाकात तो बढ़ा गुस्सा, शाहाबाद के वादे को बताया खोखला

किसानों ने बताया कि बुधवार सुबह अपनी इन तमाम जायज मांगों को लेकर वे मार्केट कमेटी कार्यालय पहुंचे थे। घंटों इंतजार करने के बावजूद कोई भी जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारी या सचिव उनसे बात करने नहीं पहुंचा। अधिकारियों के इस रवैये से नाराज होकर ही किसानों ने तालाबंदी का कठोर कदम उठाया। किसानों का कहना है कि दो दिन पहले कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में प्रदर्शन के दौरान शासन-प्रशासन ने जल्द से जल्द उठान का जो आश्वासन दिया था, वह व्यासपुर मंडी में पूरी तरह खोखला साबित हुआ है।

यह भी पढ़ें– यमुनानगर में बंद मकान पर चोंरों का धावा, दवाई लेने गए परिवार के घर से 91 हजार नकद और गहने साफ

विज्ञापन

यमुनानगर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।