Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

रूस और यूक्रेन के बीच वार्ता का नया दौर स्थगित किया गया: जेलेंस्की

JJagmarg Desk
रूस और यूक्रेन के बीच वार्ता का नया दौर स्थगित किया गया: जेलेंस्की
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

कीव: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा है कि पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के कारण इस सप्ताह रूस और यूक्रेन के बीच अमेरिका की मध्यस्थता में होने वाली वार्ता का नया दौर स्थगित कर दिया गया है।

इस बीच, अमेरिका और पश्चिम एशिया में उसके सहयोगी ईरान के शाहेद ड्रोन का मुकाबला करने के लिए कीव की विशेषज्ञता हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं। जेलेंस्की ने कहा कि रूस ने चार साल पहले अपने पड़ोसी देश यूक्रेन पर हमला करने के बाद से उस पर हजारों मिसाइलें दागी हैं। ईरान ने अमेरिकी-इजराइली संयुक्त हमलों के जवाब में उसी प्रकार के ड्रोन का इस्तेमाल किया है। ईरान के साथ जारी युद्ध का आज छठा दिन है।

विज्ञापन

जेलेंस्की ने बुधवार को कहा कि फिलहाल, ईरान के आसपास की स्थिति के कारण, त्रिपक्षीय बैठक के लिए आवश्यक संकेत अभी तक नहीं मिले हैं। उन्होंने कहा कि लेकिन समग्र सुरक्षा ठीक होने पर हम त्रिपक्षीय राजनयिक बैठक फिर से शुरू करेंगे।

उन्होंने कहा कि अमेरिका समेत कई देशों ने ईरानी ड्रोन हमलों से बचाव में मदद के लिए यूक्रेन से संपर्क किया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने हाल के दिनों में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), कतर, बहरीन, जॉर्डन और कुवैत के नेताओं से संभावित सहयोग के बारे में बात की है।

विज्ञापन

दुनिया की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।