Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Zirakpur News: फर्जी पत्रकार बन दुकानदारों से वसूली, चार गिरफ्तार, धमकाकर ऐंठे रुपये, एक आरोपी फरार

VVinita Kohli
Zirakpur News: फर्जी पत्रकार बन दुकानदारों से वसूली, चार गिरफ्तार, धमकाकर ऐंठे रुपये, एक आरोपी फरार
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

जीरकपुर: फर्जी पत्रकार बनकर दुकानदारों को ब्लैकमेल कर रुपये वसूलने का मामला सामने आया है। थाना जीरकपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक अन्य की तलाश जारी है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 308(2) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पीड़ित बिकेश कुमार, निवासी गांव माधोपुर स्वरूप (बिहार), हाल निवासी गाजीपुर, जीरकपुर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पिछले तीन साल से यहां किराना व चाय की दुकान चला रहा है। 25 फरवरी को दोपहर करीब सवा तीन बजे इरबनप्रीत सिंह अपने एक साथी के साथ उसकी दुकान पर आया और छोटे गैस सिलेंडर भरकर बेचने का आरोप लगाते हुए खुद को पत्रकार बताया। आरोपियों ने खबर प्रकाशित कराने और पुलिस केस दर्ज कराने की धमकी देकर 5000 रुपये की मांग की। डर के कारण पीड़ित ने फोनपे के जरिए 1200 रुपये ट्रांसफर कर दिए।

विज्ञापन

शाम करीब छह बजे आरोपी तीन अन्य साथियों के साथ कार में आए और पास की एक डॉक्टर की दुकान पर भी धमकाकर 2000 रुपये वसूल लिए। इस दौरान मौके पर लोग इकट्ठा हो गए। दुकान मालिक हरदीप सिंह ने आरोपियों से पहचान पत्र मांगा, जो संदिग्ध प्रतीत हुआ। इसके बाद लोगों ने चारों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में इरबनप्रीत सिंह, मोहित, गुरशरण सिंह और अभिषेक ठाकुर शामिल हैं। एक अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है।

विज्ञापन

मोहाली की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।