Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

मेरठ में सड़क पर खुलेआम गाली-गलौज और दबंगई करने के आरोप में महिला दारोगा लाइनहाजिर

VVinita Kohli
मेरठ में सड़क पर खुलेआम गाली-गलौज और दबंगई करने के आरोप में महिला दारोगा लाइनहाजिर
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

मेरठ/अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के बॉम्बे बाजार इलाके में सड़क पर खुलेआम गाली-गलौज और दबंगई करने के आरोप में अलीगढ़ में तैनात एक महिला दारोगा को लाइनहाजिर कर दिया गया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद मेरठ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की रिपोर्ट पर संज्ञान लेते हुए अलीगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सोमवार रात यह कार्रवाई की। पुलिस सूत्रों के अनुसार महिला दरोगा की पहचान रत्ना राठी के रूप में हुई है। वह अलीगढ़ के महुआ थाने में तैनात थी। 

विज्ञापन

रविवार शाम वह मुजफ्फरनगर से मेरठ स्थित अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान बॉम्बे बाजार के पास गाड़ी निकालने को लेकर उनकी कार की दूसरी कार में सवार एक दंपति से कहासुनी हो गई। उन्होंने बताया कि आरोप है कि मामूली विवाद के दौरान महिला दारोगा ने आपा खो दिया और सड़क पर उतरकर युवक के साथ अभद्रता करने लगी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, उसने पुलिस अफसर होने की धौंस दिखाते हुए गाली-गलौज की और बेल्ट से पीटने तथा जेल भेजने की धमकी दी। जब कार में मौजूद महिला ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया तो उसके साथ भी अभद्र व्यवहार किया गया।

वीडियो में दिखाया गया है कि सड़क पर हंगामा होता देख आसपास के लोग एकत्र हो गए और दारोगा को समझाने की कोशिश की, लेकिन आरोप है कि उसने आम लोगों के साथ भी बदसुलूकी की। इस पूरे घटनाक्रम को मौके पर मौजूद लोगों ने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मेरठ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर विपिन ताडा ने बताया कि फिलहाल पीड़ित पक्ष की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है, शिकायत मिलने पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। अलीगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि सोमवार देर रात अनुशासनात्मक कार्रवाई के तौर पर राठी को लाइन हाजिर कर दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि घटना की विस्तृत जांच के बाद विभागीय कार्रवाई शुरू की जा सकती है।

विज्ञापन

मेरठ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।