Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

भिवानी में एक करोड़ 40 लाख की धोखाधड़ी, रजिस्ट्री के नाम पर खेल और जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज

VVinita Kohli
भिवानी में एक करोड़ 40 लाख की धोखाधड़ी, रजिस्ट्री के नाम पर खेल और जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

भिवानी: भिवानी जिले में संपत्ति के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी का एक बड़ा मामला सामने आया है। पुलिस ने एक व्यक्ति की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश रचने की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पीडि़त का आरोप है कि आरोपी ने करोड़ों रुपये लेने के बावजूद न तो जमीन की रजिस्ट्री की और न ही पैसे वापस किए, उल्टा विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। जानकारी के अनुसार स्थानीय नई अनाज मंडी क्षेत्र निवासी अमित गोयल ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। अमित गोयल का आरोप है कि उन्होंने 12 अक्टूबर 2022 को स्थानीय लोहारू रोड़ स्थित उत्तम नगर निवासी आरोपी जितेन्द्र (जीतू) पुत्र ओमपाल से दो दुकानों का सौदा एक करोड़ 40 लाख रुपये में तय किया था। 

विज्ञापन

सौदा तय होने के बाद पीडि़त अमित ने उसी दिन एक करोड़ 35 लाख रुपये नकद और बैंक ट्रांसफर के जरिए आरोपी को दे दिए थे। बाकी के 5 लाख रुपये रजिस्ट्री के समय देना तय हुआ था। शिकायत के मुताबिक जिस संपत्ति का सौदा हुआ था, उस पर पहले से ही बैंक का लोन था। जितेन्द्र ने अमित से वादा किया था कि वह इन पैसों से बैंक का कर्ज चुकाकर संपत्ति को मुक्त कराएगा और फिर अमित के नाम रजिस्ट्री कर देगा। रजिस्ट्री की तारीख 1 मार्च 2023 तय की गई थी। हालांकि तय समय पर आरोपी ने रजिस्ट्री करने से मना कर दिया और बहाना बनाया कि उस दिन तहसील में रजिस्ट्री बंद है। इसके बाद उसने पीडि़त से बचे हुए 5 लाख रुपये भी ले लिए, लेकिन रजिस्ट्री नहीं की। 

शिकायकर्ता अमित गोयल का आरोप है कि जब उन्होंने बार-बार रजिस्ट्री के लिए दबाव बनाया तो 17 जून 2025 को आरोपी ने उनकी दुकान पर आकर चौंकाने वाला खुलासा किया। आरोपी ने कथित तौर पर कहा कि उसने उसी संपत्ति का सौदा 5-6 अन्य लोगों से भी कर रखा है। जब पीडि़त ने अपने पैसे वापस मांगे, तो आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। शिकायत के आधार पर भिवानी सिटी थाना पुलिस ने आरोपी जितेन्द्र के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी ने और कितने लोगों को इस तरह अपना शिकार बनाया है।

विज्ञापन

भिवानी की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।