October 3, 2026

Indian Railway News: 4 से 11 अक्टूबर के बीच मथुरा-पलवल रूट पर रहेगा मेगा ब्लॉक, देखें प्रभावित ट्रेनों की सूची

0
Indian Railway News: 4 से 11 अक्टूबर के बीच मथुरा-पलवल रूट पर रहेगा मेगा ब्लॉक, देखें प्रभावित ट्रेनों की सूची

4 से 11 अक्टूबर के बीच मथुरा-पलवल रूट पर रहेगा मेगा ब्लॉक, देखें प्रभावित ट्रेनों की सूची

Indian Railway News: रेलवे यात्रियों के लिए काम की खबर है। यदि आप आगामी 4 से 11 अक्टूबर के बीच पलवल-मथुरा रूट पर सफर करने की सोच रहे हैं, तो स्टेशन के लिए निकलने से पहले अपनी ट्रेन का शेड्यूल जरूर जांच लें। उत्तर मध्य रेलवे के पलवल-मथुरा रेलखंड स्थित मथुरा और भूतेश्वर स्टेशनों पर यार्ड रीमॉडलिंग और नॉन-इंटरलॉकिंग का महत्वपूर्ण कार्य शुरू किया जा रहा है। इस तकनीकी काम के चलते इस रूट पर ट्रेनों की आवाजाही पर सीधा असर पड़ेगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (CPRO) कैप्टन अमित सुदर्शन ने बताया कि रेल बुनियादी ढांचे को दुरुस्त करने के लिए यह काम अत्यंत आवश्यक है। काम के सुचारू संचालन और सुरक्षा के मद्देनजर 4 अक्टूबर से 11 अक्टूबर के दौरान उत्तर पश्चिम रेलवे के क्षेत्राधिकार से गुजरने या शुरू होने वाली कई ट्रेनों के समय में फेरबदल किया गया है। कुछ ट्रेनों को रीशेड्यूल किया गया है, तो कुछ को मार्ग में रोककर चलाया जाएगा।

घंटों देरी से रवाना होंगी ये ट्रेनें, यात्रा से पहले देखें रीशेड्यूल सूची

रेलवे द्वारा जारी नई समय-सारणी के अनुसार, गाड़ी संख्या 14726 (मथुरा-भिवानी) 4 से 7 अक्टूबर तक अपने निर्धारित समय दोपहर 12:35 बजे के स्थान पर 1 घंटे 55 मिनट की देरी से, यानी दोपहर 2:30 बजे मथुरा से रवाना होगी। वहीं 8 और 9 अक्टूबर को इस ट्रेन के समय में बड़ा बदलाव रहेगा और यह दोपहर 12:35 बजे के बजाय 4 घंटे की देरी से शाम 4:35 बजे प्रस्थान करेगी।

इसके अलावा राजस्थान और पश्चिमी हरियाणा को जोड़ने वाली गाड़ी संख्या 20490 (मथुरा-बाड़मेर) भी प्रभावित रहेगी। 8 अक्टूबर को यह ट्रेन अपने तय समय दोपहर 3:45 बजे के बजाय 1 घंटे की देरी से शाम 4:45 बजे मथुरा स्टेशन से पटरी पर दौड़ेगी।

भिवानी-मथुरा ट्रेन रास्ते में 1 घंटा 50 मिनट तक रोकी जाएगी

रीशेड्यूलिंग के साथ-साथ कुछ ट्रेनों के परिचालन को रास्ते में नियंत्रित (रेगुलेट) भी किया जाएगा। गाड़ी संख्या 14725 (भिवानी-मथुरा) 4 से 9 अक्टूबर (कुल 6 ट्रिप) तक भिवानी स्टेशन से अपने निर्धारित समय पर ही रवाना होगी। हालांकि, सफर के दौरान उत्तर मध्य रेलवे (NCR) के अधिकार क्षेत्र में इस ट्रेन को 1 घंटे 50 मिनट तक रोक-रोककर चलाया जाएगा।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे किसी भी असुविधा से बचने के लिए राष्ट्रीय ट्रेन पूछताछ प्रणाली (NTES) ऐप, रेलवे हेल्पलाइन 139 या आधिकारिक सूचना स्रोतों के माध्यम से अपनी ट्रेन की ताजा स्थिति का पता करके ही घर से निकलें।

यह भी पढ़ें–Haryana Weather Update: हरियाणा में मानसून की विदाई, जानें 6 और 7 अक्टूबर को कहां होगी बारिश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed