Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

अंबाला में स्कूटर से घर लौट रहे व्यक्ति को कार ने मारी टक्कर: मौत

VVinita Kohli
अंबाला में स्कूटर से घर लौट रहे व्यक्ति को कार ने मारी टक्कर: मौत
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

अंबाला: अंबाला में स्कूटर से घर लौट रहे 32 वर्षीय एक व्यक्ति की कार से टक्कर लगने के बाद मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, यह घटना रविवार शाम को घटी। पीड़ित संजीत कुमार अपने घर जा रहे थे तभी उनके दोपहिया वाहन को एक कार ने टक्कर मार दी। टक्कर के कारण वे सड़क पर गिर गए और उन्हें गंभीर चोटें आईं। उन्हें अंबाला छावनी स्थित सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बताया गया कि दुर्घटना के बाद कार चालक फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि संजीत पिछले चार साल से पुर्तगाल में रह रहे थे और दो महीने पहले अपने परिवार से मिलने के लिए अंबाला छावनी आये थे। पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में संजीत के पिता बजरंग लाल ने कहा कि उनके बेटे को आठ जनवरी को पुर्तगाल लौटना था। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों का पता लगाने के प्रयास जारी हैं।

विज्ञापन

अंबाला की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।