Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

अमृतसर से आई पुलिस पार्टी द्वारा शिरोमणि कमेटी के पूर्व कर्मचारी के घर पर लंबी जांच

VVinita Kohli
अमृतसर से आई पुलिस पार्टी द्वारा शिरोमणि कमेटी के पूर्व कर्मचारी के घर पर लंबी जांच
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

मोरिंडा: शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के हेड ऑफिस से लापता हुए श्री गुरु ग्रंथ साहिब के 328 पावन स्वरूप के मामले में कमेटी के 16 अधिकारियों/कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज होने के बाद पंजाब सरकार की तरफ से बनाई गई एस आई टी ने जांच के लिए मोरिंडा में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व कर्मचारी परमदीप सिंह के घर पर जांच के लिए रेड की। मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस अधिकारियों ने यह  रेड सुबह 7.30 बजे शुरू किया । इस दौरान परमदीप सिंह खटड़ा के घर को पूरी तरह से सील कर दिया गया।

विज्ञापन

इस दौरान पुलिस ने परिवार के किसी भी सदस्य को घर से बाहर नहीं निकलने दिया और न ही टीम सदस्यों के अलावा किसी और को घर में अंदर जाने दिया। जानकारी के मुताबिक, एस आई टी की टीम ने परमदीप सिंह खटड़ा के घर पर पूरी तरह से जांच की और घर की तलाशी भी ली गई। करीब सात घंटे की लंबी जांच के बाद अमृतसर से आई पुलिस पार्टी वापस लौट गई, जबकि इस दौरान परमदीप सिंह के घर पर जांच के बाद पुलिस को कुछ मिला या नहीं, इसकी जांच करने आए पुलिस अधिकारियों ने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। जांच कर रही पुलिस पार्टी परमदीप सिंह के घर पर जांच के बाद दोपहर करीब 2:30 बजे चली गई। इस दौरान पत्रकारों को भी पास नहीं आने दिया गया। 

विज्ञापन

रूपनगर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।