September 27, 2026

Amarjit Chawla SGPC Rape Case : रेप के आरोपी पूर्व SGPC सदस्य अमरजीत सिंह चावला के Ludhiana आवास पर पुलिस रेड

0
Amarjit Chawla SGPC Rape Case : रेप के आरोपी पूर्व SGPC सदस्य अमरजीत सिंह चावला के Ludhiana आवास पर पुलिस रेड

रेप के आरोपी पूर्व SGPC सदस्य अमरजीत सिंह चावला के Ludhiana आवास पर पुलिस रेड

Amarjit Chawla SGPC Rape Case :  शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) के पूर्व सदस्य अमरजीत सिंह चावला के खिलाफ यौन उत्पीड़न और रेप के मामले में पंजाब पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। रविवार सुबह करीब 8:30 बजे आनंदपुर साहिब पुलिस की विशेष टीम ने लुधियाना के पॉश इलाके मॉडल टाउन एक्सटेंशन स्थित उनके आवास पर अचानक छापेमारी की।

कार्रवाई के दौरान आरोपी अमरजीत सिंह चावला मौके से नदारद मिला, जिसके बाद पुलिस टीम घर के अंदर मौजूद उनकी पत्नी और परिजनों से गहन पूछताछ कर रही है।

इस हाई-प्रोफाइल मामले की गंभीरता को देखते हुए आनंदपुर साहिब से 10 से 15 वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का दस्ता तीन गाड़ियों में सवार होकर लुधियाना पहुंचा। चूंकि घर में महिलाएं मौजूद थीं, इसलिए तलाशी और पूछताछ प्रक्रिया के लिए महिला पुलिसकर्मियों को विशेष रूप से टीम में शामिल किया गया है।

वीआईपी लेन में सुबह 8:30 बजे पुलिस की दबिश

मॉडल टाउन एक्सटेंशन की वीआईपी लेन में रविवार सुबह तीन पुलिस गाड़ियों के काफिले के पहुंचते ही इलाके में अफरातफरी मच गई। आनंदपुर साहिब पुलिस की टीम ने आते ही अमरजीत सिंह चावला के निवास स्थान को चारों तरफ से घेर लिया।

घर के भीतर चावला के मौजूद न होने पर पुलिस कर्मियों ने कमरों की तलाशी ली और महत्वपूर्ण दस्तावेज खंगाले। फिलहाल पुलिस की टीम घर के अंदर ही मौजूद है और परिजनों से चावला के ठिकाने को लेकर लगातार सवाल-जवाब कर रही है।

बहरीन से आई पीड़िता का संगीन आरोप

पीड़ित महिला पंजाब के मालवा क्षेत्र की मूल निवासी है और बीते 25 वर्षों से बहरीन में रह रही है। दर्ज एफआईआर के मुताबिक घटना 27 फरवरी से 19 अगस्त 2026 के बीच की है, जब महिला धार्मिक यात्रा पर श्री आनंदपुर साहिब आई हुई थी।

महिला ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि अमरजीत सिंह चावला उसे अलग-अलग सराय और कमरों में ले गया। वहां उसे बंधक बनाकर रखा गया और उसकी मर्जी के खिलाफ कई बार दुष्कर्म किया गया।

विरोध करने पर धमकी और खुदकुशी की कोशिश

पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि जब उसने चावला की हरकतों का विरोध किया, तो उसे जान से मारने और अंजाम भुगतने की धमकियां दी गईं। लगातार मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना से तंग आकर पीड़िता ने आत्महत्या करने का प्रयास भी किया था।

ऐन वक्त पर सराय के एक सेवादार ने उसे देख लिया और तुरंत अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचाई। इलाज के बाद ठीक होने पर पीड़िता ने पंथक संस्थाओं से मदद की गुहार लगाई।

 पंथक हस्तियों से निराशा मिलने पर दर्ज कराई FIR

पीड़िता का दावा है कि उसने इंसाफ पाने के लिए एसजीपीसी प्रधान हरजिंदर सिंह धामी और श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज सहित कई प्रमुख पंथक हस्तियों से संपर्क किया था। हालांकि किसी भी स्तर पर सुनवाई न होने पर अंततः उसने पुलिस प्रशासन की शरण ली।

आनंदपुर साहिब थाना पुलिस ने पीड़िता के बयानों के आधार पर अमरजीत सिंह चावला के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संगीन धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कानून के कटघरे में खड़ा किया जाएगा।

LPU Phagwara Protest : LPU में छात्रा से रेप की अफवाह पर भारी बवाल, छात्रों ने फूंका कैंपस, हाईवे पर लगाया जाम

Click Here : पंजाब, मोहाली, चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की ताज़ा खबरों और अपडेट्स से जुड़े रहने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन कर सकते हैं। ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed