Breaking News
Narnaul News: नारनौल मंडी में बाजरे की सरकारी खरीद सुस्त, एक हफ्ते में बिका सिर्फ 165 क्विंटल बाजराNangal Chaudhary News: ग्रामीण रूट की बस बंद होने छात्राओं की बढ़ी परेशानी, पांच किलोमीटर पैदल चलकर पहुंच रही स्कूलRashifal 9 October: सिंह और धनु राशि वालों का बढ़ेगा मान-सम्मान, जानिए बाकी राशियों का हालHaryana Liquor Smuggling Uttarakhand: देहरादून के हॉस्टलों में अवैध शराब की होम डिलीवरी, लॉ स्टूडेंट और उसकी मां चला रहे थे 10 करोड़ का रैकेटKarnal Congress Protest: करनाल में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा शहर, पुलिस से भिड़े कार्यकर्ताNarnaul News: नारनौल मंडी में बाजरे की सरकारी खरीद सुस्त, एक हफ्ते में बिका सिर्फ 165 क्विंटल बाजराNangal Chaudhary News: ग्रामीण रूट की बस बंद होने छात्राओं की बढ़ी परेशानी, पांच किलोमीटर पैदल चलकर पहुंच रही स्कूलRashifal 9 October: सिंह और धनु राशि वालों का बढ़ेगा मान-सम्मान, जानिए बाकी राशियों का हालHaryana Liquor Smuggling Uttarakhand: देहरादून के हॉस्टलों में अवैध शराब की होम डिलीवरी, लॉ स्टूडेंट और उसकी मां चला रहे थे 10 करोड़ का रैकेटKarnal Congress Protest: करनाल में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा शहर, पुलिस से भिड़े कार्यकर्ता

पुरानी रंजिश में युवक का अपहरण कर मारपीट, बोलेरो गाड़ियों से रास्ते में रोका और दी जान से मारने की धमकी

ddharm narain
पुरानी रंजिश में युवक का अपहरण कर मारपीट, बोलेरो गाड़ियों से रास्ते में रोका और दी जान से मारने की धमकी
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Narnaul News:

पुरानी रंजिश और पैसों के लेनदेन के विवाद को लेकर पांच युवकों द्वारा एक युवक का अपहरण करने और उसके साथ मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में थाना अटेली में भारतीय न्याय संहिता  की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है.
पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, गणीयार निवासी यशपाल  ने बताया कि वह घरेलू काम करता है. बीती 19 अगस्त  को शाम करीब 6:30 बजे वह अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर चंदपुरा जा रहा था. जैसे ही वह चंदपुरा पुल के पास पहुँचा, तभी अटेली निवासी राहुल अपनी बिना नंबर की काली बोलेरो गाड़ी और एक अन्य सफेद रंग की बोलेरो गाड़ी लेकर वहां आ गए। सफेद गाड़ी को अजय  चला रहा था, और उसके साथ नितिन  तथा अन्य लड़के भी मौजूद थे. इन लोगों ने मिलकर यशपाल की मोटरसाइकिल को नीचे गिरा दिया और उसे जबरन काली बोलेरो गाड़ी में डाल लिया।
पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने गाड़ी के अंदर तथा अटेली नहर के पास ले जाकर उसके साथ लाठी-डंडों और थप्पड़-मुक्कों से जमकर मारपीट की और उसे नहर के पास नीचे गिरा दिया। यशपाल ने पुलिस को बताया कि वह करीब 4-5 महीने पहले राहुल की गाड़ी चलाता था, जिस दौरान उससे गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया था. राहुल उसी गाड़ी को ठीक कराने के लिए पैसों की मांग कर रहा था और पैसे न देने पर उसे लगातार धमकियां दे रहा था. अपहरण के दौरान आरोपियों ने उसे चेतावनी दी कि “आज तो बच गया, आंदा जान से मार देंगे।”
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत हरकत में आई. थाना अटेली के सब इंस्पेक्टर राम लखन अपनी टीम के साथ मौके पर पहुँची और छानबीन के बाद पीड़ित यशपाल की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।