Breaking News
पंजाब विधानसभा में नशे के मुद्दे पर भिड़े AAP और कांग्रेस, बाजवा ने सरकार से मांगे जवाबहरियाणा के मौसम का नया अपडेट, पश्चिमी विक्षोभ से 25 और 26 अक्टूबर को छा सकते हैं बादलइंस्टाग्राम पर मारपीट का वीडियो डालने से गुस्साए युवक ने नाबालिक को मौत के घाट उतारा, ऑटो का पीछा कर चलाई गोलियांबिजली संकट के बीच मंत्री विज की कर्मचारियों से अपील, धारा 108 पर बातचीत को तैयार सरकारपंजाब में नशे के कारोबार पर भड़की एबीवीपी, डीजीपी कार्यालय के बाहर प्रदर्शनपंजाब विधानसभा में नशे के मुद्दे पर भिड़े AAP और कांग्रेस, बाजवा ने सरकार से मांगे जवाबहरियाणा के मौसम का नया अपडेट, पश्चिमी विक्षोभ से 25 और 26 अक्टूबर को छा सकते हैं बादलइंस्टाग्राम पर मारपीट का वीडियो डालने से गुस्साए युवक ने नाबालिक को मौत के घाट उतारा, ऑटो का पीछा कर चलाई गोलियांबिजली संकट के बीच मंत्री विज की कर्मचारियों से अपील, धारा 108 पर बातचीत को तैयार सरकारपंजाब में नशे के कारोबार पर भड़की एबीवीपी, डीजीपी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन

पंजाब में नशे के कारोबार पर भड़की एबीवीपी, डीजीपी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन

ABVP protest Punjab पंजाब में नशे के कारोबार पर भड़की एबीवीपी, डीजीपी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन

पंजाब में नशे के खिलाफ ABVP का प्रदर्शन

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
VVinita Kohliस्रोत: जगमार्ग रिपोर्टर, मयंक मिश्रा

ABVP protest Punjab: पंजाब में नशे के अवैध कारोबार को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने भगवंत मान सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। वीरवार को संगठन की चंडीगढ़ इकाई के कार्यकर्ताओं ने पंजाब के DGP कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नशे के कारोबार और पुलिस की कथित मिलीभगत को लेकर नारेबाजी करते हुए सरकार और पुलिस प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पंजाब में नशे की समस्या युवाओं के भविष्य के लिए गंभीर चिंता का विषय है। संगठन ने नशे के अवैध नेटवर्क पर प्रभावी कार्रवाई करने और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग की। ABVP ने स्पष्ट किया कि यदि सरकार और पुलिस प्रशासन ने इस दिशा में ठोस कार्रवाई नहीं की तो आंदोलन को पूरे पंजाब में फैलाया जाएगा।

अंकित बिढ़ान बोले- युवाओं का भविष्य दांव पर

पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस स्टूडेंट काउंसिल (PUCSC) के अध्यक्ष और ABVP प्रतिनिधि अंकित बिढ़ान ने कहा कि पंजाब का युवा तेजी से नशे की गिरफ्त में जकड़ता जा रहा है। उनके मुताबिक, इस समस्या पर सरकार और प्रशासन की ओर से प्रभावी कार्रवाई की जरूरत है, क्योंकि इससे युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। बिढ़ान ने नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार और पुलिस ने तत्काल कार्रवाई नहीं की तो ABVP पूरे पंजाब में राज्यस्तरीय आंदोलन शुरू करेगी।

विज्ञापन

स्कूल-कॉलेजों तक नशे का प्रभाव पहुंचने पर चिंता

PUCSC के पूर्व अध्यक्ष गौरव वीर सोहल ने स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में नशे के बढ़ते प्रभाव को लेकर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थानों तक नशे की समस्या का पहुंचना गंभीर स्थिति है। उन्होंने प्रदेश में नशे के कारोबार के फैलाव को लेकर पुलिस प्रशासन की जवाबदेही पर भी सवाल उठाए और प्रभावी कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के दौरान ABVP के प्रतिनिधिमंडल ने SDGP एसएस श्रीवास्तव से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने नशे के अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग रखी। संगठन ने दोहराया कि यदि सरकार ने नशे के खिलाफ ठोस कदम नहीं उठाए तो पंजाब में आंदोलन और तेज किया जाएगा।

Also Read; पंजाब में नशे के खिलाफ एबीवीपी का हल्ला बोल, पीयू में फूंका सरकार का पुतला

Click Here : पंजाब, मोहाली, चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की ताज़ा खबरों और अपडेट्स से जुड़े रहने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन कर सकते हैं। ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

चंडीगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।