Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

अफगानिस्तान के खिलाड़ियों ने पीएसएल नीलामी से नाम लिए वापस

JJagmarg Desk
अफगानिस्तान के खिलाड़ियों ने पीएसएल नीलामी से नाम लिए वापस
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

कराची: अफगानिस्तान के खिलाड़ियों ने पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के 11वें चरण से पहले हुई खिलाड़ियों की नीलामी से अपने नाम वापस ले लिए। पीएसएल में यह नीलामी पहली बार कराई गई थी। एक फ्रेंचाइजी के मालिक ने शुरू में पुष्टि की थी कि मुजीबुर रहमान, सेद्दीकुल्लाह अटल, मुहम्मद नबी, वकार सलामखेल, फजल हक फारूकी जैसे खिलाड़ियों ने बुधवार को लाहौर में हुई नीलामी के लिए पंजीकरण कराया था।

विज्ञापन

पेशावर जाल्मी द्वारा रहमानुल्लाह गुरबाज से सीधा करार करने पर हुए विरोध  के बाद नाम वापस लिए

पेशावर जाल्मी द्वारा अफगानिस्तान के सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज से सीधा करार करने पर हुए विरोध के बाद उन्होंने अपने नाम वापस ले लिए।

अफगानिस्तान के कुछ खिलाड़ी नीलामी ‘रोल’ में थे लेकिन किसी फ्रेंचाइजी ने उन्हें नहीं चुना- सलमान नसीर 

पीएसएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सलमान नसीर ने कहा कि अफगानिस्तान के कुछ खिलाड़ी नीलामी ‘रोल’ में थे लेकिन किसी फ्रेंचाइजी ने उन्हें नहीं चुना। नसीर ने दावा किया कि नीलामी में कुछ अफगानिस्तानी खिलाड़ी थे लेकिन किसी भी फ्रेंचाइजी ने उन्हें नहीं खरीदा। लेकिन नसीर ने कहा कि दोनों देशों के बीच खराब रिश्तों का असर नीलामी पर दिखा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच खराब रिश्तों की वजह से जाल्मी के गुरबाज को शामिल करने से काफी आलोचना हुई। गुरबाज ने पीएसएल से हटने का फैसला किया। इसलिए अन्य खिलाड़ियों ने भी आलोचना से बचने के लिए हटने का फैसला किया। 

पिछले साल जब पाकिस्तानी सेना ने आतंकवादियों को निशाना बनाने के बहाने अफगानिस्तान के कुछ खास इलाकों में हवाई हमले किए थे, तब से दोनों देशों के बीच रिश्ते खराब हो गए हैं। अफगानिस्तान के कई खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया पर पाकिस्तान सरकार पर गुस्सा निकाला था।

विज्ञापन

क्रिकेट की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।