Air Hostess Rakhi: “मुझे तो ब्रो-जोन कर दिया!” एयर इंडिया की फ्लाइट में एयर होस्टेस ने बांधी राखी, पैसेंजर का मजेदार रिएक्शन

"मुझे तो ब्रो-जोन कर दिया!" एयर इंडिया की फ्लाइट में एयर होस्टेस ने बांधी राखी, पैसेंजर का मजेदार रिएक्शन
Air Hostess Rakhi: भाई-बहन के अटूट स्नेह और प्यार का पर्व रक्षाबंधन इस बार सिर्फ ज़मीन पर ही नहीं, बल्कि बादलों के पार आसमान में भी बेहद खास अंदाज में मनाया गया। रक्षाबंधन के दिन एयर इंडिया की एक फ्लाइट में कुछ ऐसा हुआ जिसने सफर कर रहे यात्रियों का दिल जीत लिया और वहां मौजूद हर शख्स के चेहरे पर मुस्कान बिखेर दी। फ्लाइट के अंदर का यह अनोखा और खुशनुमा वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर जमकर सुर्खियां बटोर रहा है।
हुआ यूं कि उड़ान के दौरान एयर इंडिया की एक महिला केबिन क्रू मेंबर ने फ्लाइट में सवार एक पुरुष यात्री की कलाई पर रक्षासूत्र (राखी) बांधकर त्योहार की खुशियां बांटीं।
“मुझे तो ब्रो-जोन कर दिया”— पैसेंजर ने शेयर किया खूबसूरत पल
इस पूरे घटनाक्रम को सुधांशु कौशिक नाम के यात्री ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया, जिसकी कलाई पर यह राखी बांधी गई थी। सुधांशु ने इस वीडियो को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर करते हुए बेहद ही हल्के-फुल्के और मजेदार अंदाज में लिखा, “फ्लाइट की एयर होस्टेस ने तो मुझे ब्रो-जोन (Bro-zone) कर दिया!”
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस क्लिप में देखा जा सकता है कि केबिन क्रू की एक मेंबर (मुकुंद) बड़ी ही आत्मीयता से यात्री की कलाई पर धागा बांध रही हैं, जबकि उनकी एक साथी क्रू मेंबर इस पूरे लम्हे की अपने स्मार्टफोन से रिकॉर्डिंग कर रही है। 35 हजार फीट की ऊंचाई पर अचानक हुए इस छोटे से सरप्राइज जश्न ने विमान के भीतर के माहौल को खुशनुमा और पारिवारिक बना दिया।
यूजर्स के मजेदार कमेंट्स, सो रहे सह-यात्री ने भी खींचा ध्यान
View this post on Instagram
इंटरनेट पर वीडियो के आते ही नेटीजन्स ने इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दीं और देखते ही देखते कमेंट सेक्शन में मजेदार बयानों की बाढ़ आ गई।
एक यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा, “उम्मीद है राखी बंधवाने के बाद भाई साहब ने एयर होस्टेस को कोई अच्छा सा रिटर्न गिफ्ट भी दिया होगा!”
वहीं कई लोगों का ध्यान यात्री की ठीक पीछे वाली सीट पर बेफिक्र होकर गहरी नींद में सो रहे एक अन्य पैसेंजर पर चला गया। इस पर एक यूजर ने हंसते हुए लिखा, “पीछे बैठा पैसेंजर शायद सोच रहा होगा कि ऐसी स्थिति में आंखें बंद करके सोने में ही भलाई है, कहीं उसकी कलाई पर भी राखी न बंध जाए!”
बहरहाल, एयर इंडिया के क्रू मेंबर्स के इस अनूठे और अपनायत भरे अंदाज ने यह साबित कर दिया कि त्योहारों की मिठास और अपनों जैसा एहसास किसी भी जगह को खास बना सकता है।
