Breaking News
Ateli Mandi News: अटेली में लंबित मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापनNarnaul: मुख्यमंत्री सामाजिक समरसता अंतर्जातीय विवाह शगुन योजना के पात्र जोड़ों को मिलती है 2.50 लाख रुपए की आर्थिक सहायताFatehabad News: फतेहाबाद में मानसिक रूप से परेशान बेटे ने लकड़ी से पीट-पीटकर की 61 वर्षीय पिता की हत्याNarnaul: पेट्रोल पंपों पर बिना पीयूसीसी और हेलमेट के नहीं मिलेगा ईंधनPanchkula Traffic Police Action: रील बनाने का चढ़ा भूत तो पुलिस ने उतारा नशा! पंचकूला में स्टंटबाज थार चालक पर बड़ा एक्शनAteli Mandi News: अटेली में लंबित मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापनNarnaul: मुख्यमंत्री सामाजिक समरसता अंतर्जातीय विवाह शगुन योजना के पात्र जोड़ों को मिलती है 2.50 लाख रुपए की आर्थिक सहायताFatehabad News: फतेहाबाद में मानसिक रूप से परेशान बेटे ने लकड़ी से पीट-पीटकर की 61 वर्षीय पिता की हत्याNarnaul: पेट्रोल पंपों पर बिना पीयूसीसी और हेलमेट के नहीं मिलेगा ईंधनPanchkula Traffic Police Action: रील बनाने का चढ़ा भूत तो पुलिस ने उतारा नशा! पंचकूला में स्टंटबाज थार चालक पर बड़ा एक्शन

Ajnala Crime News : अजनाला के डल्ला राजपूतां गांव में तेजधार हथियारों से युवक की हत्या

Ajnala Crime News : अजनाला के डल्ला राजपूतां गांव में तेजधार हथियारों से युवक की हत्या

अजनाला के डल्ला राजपूतां गांव में तेजधार हथियारों से युवक की हत्या

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
hharpreet singh

Ajnala Crime News :  अमृतसर के सीमावर्ती क्षेत्र अजनाला से एक दर्दनाक वारदात सामने आई है, जहां महज एक दिन पुरानी आपसी रंजिश के चलते एक युवक की तेजधार हथियारों से हमला कर बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान डल्ला राजपूतां गांव के रहने वाले कुलजीत सिंह के रूप में हुई है। घटना के बाद से ही इलाके में सनसनी फैल गई है और पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

बाइक बंद होने से शुरू हुआ था विवाद

परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक, इस पूरे विवाद की शुरुआत एक दिन पहले सड़क पर उस वक्त हुई थी जब कुलजीत की बाइक रास्ते में अचानक बंद हो गई। इसी दौरान सामने से आ रहे दूसरे पक्ष के लोगों ने बाइक को रास्ते से हटाने को कहा, जिस पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि आरोपियों ने हमला कर दिया। उस समय बीच-बचाव करने पहुंचे परिवार के सदस्य सत्ता सिंह के साथ भी बुरी तरह मारपीट की गई, जिन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था।

विज्ञापन

मासूम की मौत से परिवार में मातम

रंजिश में अंधे हो चुके आरोपियों ने अगले ही दिन घात लगाकर कुलजीत सिंह को अपना शिकार बना लिया और उस पर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल कुलजीत ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक की दादी ने रोते हुए बताया कि पहले उनके बड़े पोते के साथ मारपीट कर उसे अस्पताल पहुंचाया गया और अब छोटे पोते को भी छीन लिया गया। बेबस परिवार अब पुलिस-प्रशासन से न्याय और दोषियों की तुरंत गिरफ्तारी की गुहार लगा रहा है।

पुलिस ने शुरू की कानूनी कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम सिविल अस्पताल पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया गया है। पीड़ित परिवार के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और वे जिन लोगों को नामजद करेंगे, उनके खिलाफ सख्त कानूनी धाराओं में मामला दर्ज किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि पहले हुए झगड़े की कोई शिकायत पुलिस तक नहीं पहुंची थी, हालांकि अब मामले की हर पहलू से गहनता से जांच की जा रही है।

Punjab Power Crisis : पंजाब में कोयले की कमी से गहराया बिजली संकट, 1500 मेगावाट घटा उत्पादन

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

अमृतसर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।