Breaking News
Budget friendly home: बजट के दायरे में ऐसे बनाएं अपना सपनों का घर, निर्माण के दौरान इन स्मार्ट टिप्स को अपनाकर बचाएं हजारों-लाखों रुपयेLarge family Poverty: 4 बीवियां और 58 बच्चे, फिर भी भुखमरी के कगार पर परिवार, अफगानिस्तान के इस शख्स की कहानी कर देगी हैरानApple Sabzi Recipe: बच्चों के टिफिन और डिनर के लिए परफेक्ट, घर पर यूं बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल सेब की खट्टी-मीठी सब्जीराजस्थान में पंचायत चुनाव की वोटिंग जारी, जोधपुर में 51.22% और नागौर में 50.18% मतदानभारत ने 225 रन का लक्ष्य चेज कर बनाया रिकॉर्ड; न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, नमन धीर ने छक्का लगाकर दिलाई जीतBudget friendly home: बजट के दायरे में ऐसे बनाएं अपना सपनों का घर, निर्माण के दौरान इन स्मार्ट टिप्स को अपनाकर बचाएं हजारों-लाखों रुपयेLarge family Poverty: 4 बीवियां और 58 बच्चे, फिर भी भुखमरी के कगार पर परिवार, अफगानिस्तान के इस शख्स की कहानी कर देगी हैरानApple Sabzi Recipe: बच्चों के टिफिन और डिनर के लिए परफेक्ट, घर पर यूं बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल सेब की खट्टी-मीठी सब्जीराजस्थान में पंचायत चुनाव की वोटिंग जारी, जोधपुर में 51.22% और नागौर में 50.18% मतदानभारत ने 225 रन का लक्ष्य चेज कर बनाया रिकॉर्ड; न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, नमन धीर ने छक्का लगाकर दिलाई जीत

Ajnala Firing News : अजनाला में मामूली विवाद के दौरान चली गोली, कांग्रेस नेता गुरदीप सिरसा की हालत नाजुक

Ajnala Firing News : अजनाला में मामूली विवाद के दौरान चली गोली, कांग्रेस नेता गुरदीप सिरसा की हालत नाजुक

अजनाला में मामूली विवाद के दौरान चली गोली, कांग्रेस नेता गुरदीप सिरसा की हालत नाजुक

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
hharpreet singh

Ajnala Firing News : पंजाब के अमृतसर जिले में अजनाला-अमृतसर मार्ग पर स्थित गांव जगदेव खुर्द के पास शुक्रवार देर रात खूनी संघर्ष का मामला सामने आया है। दो पक्षों के बीच हुई मामूली कहासुनी के बाद चली गोली की चपेट में आने से ब्लॉक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुरदीप सिंह सिरसा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग और समर्थक उन्हें अजनाला के सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए अमृतसर के लिए रेफर कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की देर रात अजनाला से कुछ ही दूरी पर स्थित जगदेव खुर्द के पास किसी बात को लेकर दो गुटों में कहासुनी हो गई थी। बात इतनी बढ़ी कि एक पक्ष के व्यक्ति ने अपनी पिस्तौल निकालकर फायरिंग कर दी। इसी दौरान वहां मौजूद कांग्रेस नेता गुरदीप सिंह सिरसा को गोली लग गई और वह खून से लथपथ होकर वहीं गिर पड़े। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब रहे।

विज्ञापन

अमृतसर रेफर किए गए कांग्रेस नेता, पुलिस जता रही पुरानी रंजिश का शक

घायल गुरदीप सिंह सिरसा का इस समय अमृतसर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। घटना की खबर मिलते ही स्थानीय कांग्रेसी नेता और परिजन अस्पताल पहुंचे। मामले की सूचना मिलते ही अजनाला थाना पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए।

अजनाला थाने के एसएचओ अजयपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने पूरे घटनाक्रम की गहनता से पड़ताल शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि वारदात में शामिल सभी लोगों की पहचान की जा रही है और आसपास के रास्तों के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं।

बयान दर्ज होने के बाद दर्ज होगी एफआईआर: एसएचओ

एसएचओ अजयपाल सिंह के मुताबिक, पुलिस टीम अस्पताल में दाखिल कांग्रेस नेता के बयान दर्ज करने की प्रक्रिया में जुटी है। घायल के आधिकारिक बयान के आधार पर ही कानूनी कार्रवाई और नामजद एफआईआर दर्ज की जाएगी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गोलीबारी के पीछे का असली कारण और विवाद से जुड़े तथ्य पीड़ित नेता का बयान दर्ज होने के बाद ही पूरी तरह से साफ हो पाएंगे। फिलहाल आरोपियों की धरपकड़ के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

Tibba Road Accident : तेज रफ्तार ऑटो ने बाइक सवार को मारी टक्कर, इलाज के दौरान युवक ने तोड़ा दम

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

अमृतसर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।