Breaking News
Sonipat Electric Shock Accident: सोनीपत में लापरवाही की कीमत चुकानी पड़ी भारी, शेड लगाते समय करंट की चपेट में आकर दो की मौतMaharaja Shursaini Statue Ladwa: लाडवा को सौगात! सीएम नायब सिंह सैनी ने किया महाराजा शूरसैनी की भव्य प्रतिमा का लोकार्पणHisar Crime News: हिसार में खूनी खेल! अवैध संबंधों के शक में प्रेमी ने पति-पत्नी पर छिड़का पेट्रोल, इलाज के दौरान पति की मौतHaryana Electricity Strike: 40 हजार बिजली कर्मियों की हड़ताल से हरियाणा में ब्लैकआउट, ठप हुए उद्योग और मंडियों में धान खरीद पर ब्रेकRashifal Update: 24 अक्टूबर से इन 6 राशियों के जीवन में आएंगे बड़े बदलाव, चमकेंगे करियर के सितारेSonipat Electric Shock Accident: सोनीपत में लापरवाही की कीमत चुकानी पड़ी भारी, शेड लगाते समय करंट की चपेट में आकर दो की मौतMaharaja Shursaini Statue Ladwa: लाडवा को सौगात! सीएम नायब सिंह सैनी ने किया महाराजा शूरसैनी की भव्य प्रतिमा का लोकार्पणHisar Crime News: हिसार में खूनी खेल! अवैध संबंधों के शक में प्रेमी ने पति-पत्नी पर छिड़का पेट्रोल, इलाज के दौरान पति की मौतHaryana Electricity Strike: 40 हजार बिजली कर्मियों की हड़ताल से हरियाणा में ब्लैकआउट, ठप हुए उद्योग और मंडियों में धान खरीद पर ब्रेकRashifal Update: 24 अक्टूबर से इन 6 राशियों के जीवन में आएंगे बड़े बदलाव, चमकेंगे करियर के सितारे

Tibba Road Accident : तेज रफ्तार ऑटो ने बाइक सवार को मारी टक्कर, इलाज के दौरान युवक ने तोड़ा दम

Tibba Road Accident : तेज रफ्तार ऑटो ने बाइक सवार को मारी टक्कर, इलाज के दौरान युवक ने तोड़ा दम

तेज रफ्तार ऑटो ने बाइक सवार को मारी टक्कर, इलाज के दौरान युवक ने तोड़ा दम

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
hharpreet singh

Tibba Road Accident :  पंजाब के औद्योगिक शहर लुधियाना में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला टिब्बा थाना क्षेत्र का है, जहां शुक्रवार देर रात एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार ऑटो रिक्शा ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत पास के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उसने दम तोड़ दिया।

मृतक की पहचान 27 वर्षीय सिद्धार्थ शर्मा के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, सिद्धार्थ शुक्रवार रात करीब 11 बजे किसी व्यक्तिगत काम से अपनी बाइक पर निकला था। घर से निकलते वक्त उसने परिजनों से कहा था कि वह 10-15 मिनट में काम निपटाकर वापस लौट आएगा। लेकिन परिजनों को क्या पता था कि वह कभी लौटकर नहीं आएगा। सिद्धार्थ के जाने के कुछ ही मिनटों बाद परिवार को उसके एक्सीडेंट की सूचना मिली, जिससे घर में कोहराम मच गया।

विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम, अस्पताल में तोड़ा दम

हादसे की खबर सुनते ही परिजन बदहवास हालत में अस्पताल की ओर भागे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी देते हुए टिब्बा थाने के एएसआई बलजीत सिंह ने बताया कि पुलिस को अस्पताल प्रबंधन के जरिए सड़क हादसे और युवक की मौत की सूचना मिली थी।

पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अस्पताल पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया। फिलहाल कानूनी प्रक्रियाओं के तहत शव को पोस्टमार्टम के लिए लुधियाना के सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। शनिवार को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा।

CCTV खंगाल रही पुलिस, फरार ऑटो चालक की तलाश तेज

हादसे को अंजाम देने के बाद आरोपी ऑटो चालक अपना वाहन लेकर मौके से भागने में सफल रहा। एएसआई बलजीत सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों की शिकायत के आधार पर अज्ञात ऑटो चालक के खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस की एक टीम घटनास्थल और आसपास की सड़कों पर लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज को खंगाल रही है, ताकि ऑटो का नंबर ट्रेस किया जा सके। पुलिस का दावा है कि जल्द ही दुर्घटना के जिम्मेदार ऑटो चालक को पहचान कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Lehragaga Crime News : जमीन के विवाद में 12 बोर की राइफल से व्यक्ति की हत्या, आरोपी फरार

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

लुधियाना की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।