Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Alpha Teaser Out: 'अल्फा' टीजर में आलिया भट्ट का खूंखार एक्शन, बॉबी देओल के किरदार ने फैंस को किया हैरान

AAmandeep Singh
Alpha Teaser Out: 'अल्फा' टीजर में आलिया भट्ट का खूंखार एक्शन, बॉबी देओल के किरदार ने फैंस को किया हैरान
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

सिनेमा लवर्स के बीच यशराज बैनर की अपकमिंग स्पाई थ्रिलर ‘अल्फा’ को लेकर पिछले काफी समय से जबरदस्त बज़ बना हुआ था। बुधवार को मेकर्स ने फैंस का इंतजार खत्म करते हुए फिल्म का धमाकेदार टीजर ड्रॉप कर दिया है। 1 मिनट 55 सेकंड का यह वीडियो एक्शन, सस्पेंस और इमोशन का ऐसा कॉकटेल है, जिसने सोशल मीडिया पर आते ही तहलका मचा दिया है। फिल्म में आलिया भट्ट के साथ शरवरी वाघ भी मुख्य भूमिका में हैं, लेकिन टीजर की पूरी लाइमलाइट आलिया और बॉबी देओल के अनोखे रिश्ते ने बटोर ली है।

विलेन नहीं, आलिया के ‘गॉडफादर’ बने बॉबी देओल

विज्ञापन

अब तक कयास लगाए जा रहे थे कि ‘एनिमल’ की सफलता के बाद बॉबी देओल इस फिल्म में भी मुख्य खलनायक के तौर पर आलिया से लोहा लेते दिखेंगे, लेकिन टीजर ने इस थ्योरी को पूरी तरह पलट कर रख दिया है। कहानी में बॉबी देओल असल में आलिया के पिता और एक बेहद सख्त ट्रेनर की भूमिका में हैं। टीजर की शुरुआत एक रेस्टोरेंट से होती है, जहां आलिया अपना 18वां जन्मदिन मना रही हैं। बॉबी देओल अपनी बेटी के लिए एक स्पेशल डिनर प्लान करते हैं, लेकिन इसी टेबल पर वह अपनी बेटी को याद दिलाते हैं कि अब उस मकसद को पूरा करने का वक्त आ गया है, जिसके लिए उसे बचपन से तैयार किया गया था।

“भेड़िए की बेटी भेड़िया ही होती है सर…”

टीजर का सबसे दमदार हिस्सा इसके कड़क डायलॉग्स हैं। डिनर टेबल पर बॉबी देओल अपनी बेटी से कहते हैं— “दुनिया में दो तरह के लोग हैं WOLF (भेड़िया) और SHEEP (भेड़)… मैं वोल्फ हूं, तू क्या है?” इसके जवाब में आलिया भट्ट बेहद बेबाक अंदाज में कहती हैं— “WOLF की बेटी WOLF ही होती है सर।” इसके बाद शुरू होता है आलिया का वो खतरनाक स्पाई अवतार, जो किसी से नहीं डरता। हाथों में बंदूक थामे और फौजी की वर्दी पहने आलिया दुश्मनों के परखच्चे उड़ाती नजर आ रही हैं।

‘वॉर 2’ के एंड क्रेडिट का कनेक्शन हुआ साफ

इस टीजर ने वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स के एक पुराने सस्पेंस से भी पर्दा उठा दिया है। दरअसल, फिल्म ‘वॉर 2’ के एंड क्रेडिट सीन में बॉबी देओल के साथ एक छोटी बच्ची दिखाई गई थी, जिसके हाथ पर ‘अल्फा’ का साइन बना हुआ था। अब साफ हो गया है कि वह बच्ची कोई और नहीं बल्कि आलिया भट्ट के बचपन का रोल था। ‘अल्फा’ दरअसल भारत सरकार का एक बेहद गुप्त और आधुनिक प्रोग्राम है, जिसे देश की अगली पीढ़ी के जांबाज सैनिक (सोल्जर्स) तैयार करने के लिए शुरू किया गया है। आलिया इस मिशन को बखूबी अंजाम देती दिख रही हैं। निर्देशक शिव रवैल के निर्देशन में बनी यह फिल्म 3 जुलाई, 2026 को थिएटर्स में तबाही मचाने आ रही है।

विज्ञापन

बॉलीवुड की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।