Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Barara Encounter Case: अस्पताल से छुट्टी मिलते ही कोर्ट में पेश, बराड़ा लूटकांड के शूटरों को 3 दिन का पुलिस रिमांड

GGaganpreet Kaur
अस्पताल से छुट्टी मिलते ही कोर्ट में पेश, बराड़ा लूटकांड के शूटरों को 3 दिन का पुलिस रिमांड
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

बराड़ा। बराड़ा इलाके की करनाल कॉलोनी में पिछले दिनों एक बुजुर्ग महिला से दिनदहाड़े हुई सनसनीखेज लूट के मामले में पुलिसिया कार्रवाई अब अपने अंतिम दौर में पहुंच गई है। बुधवार देर रात सीआईए नारायणगढ़ की टीम के साथ हुई सीधी मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हुए दोनों बदमाशों— उधम और ऋतिक को शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया। अस्पताल से छुट्टी मिलते ही पुलिस ने दोनों को रिमांड पर लेने की अर्जी लगाई, जिसे स्वीकार करते हुए कोर्ट ने उन्हें तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। अब पुलिस इस अवधि में इनसे न सिर्फ लूटे गए जेवर बरामद करेगी, बल्कि इनके पूरे नेटवर्क को भी खंगालेगी।

सूने घर का इंतजार और फिर पिस्तौल की बट से हमला

विज्ञापन

यह पूरी वारदात बीती 26 मई की है, जिसने पूरे बराड़ा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़े कर दिए थे। करनाल कॉलोनी की रहने वाली बुजुर्ग महिला विद्या देवी अपने घर में अकेली थीं, तभी तीन नकाबपोश युवक अंदर दाखिल हुए। आरोपियों ने विद्या देवी की कनपटी पर पिस्तौल तान दी और उनके सोने के जेवर उतरवाने लगे। जब बुजुर्ग महिला ने हिम्मत दिखाते हुए इसका विरोध किया, तो बेरहम बदमाशों ने पिस्तौल की बट से उनके सिर और चेहरे पर ताबड़तोड़ वार कर उन्हें लहूलुहान कर दिया और जेवर लेकर रफूचक्कर हो गए।

सहारनपुर जेल का वो ‘क्राइम कनेक्शन’

अंबाला पुलिस की तफ्तीश में इस लूटकांड के पीछे जो कहानी निकलकर सामने आई है, वह बेहद चौंकाने वाली है। थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि इस पूरी वारदात का मास्टरमाइंड दलीप उर्फ विक्की है, जो मूल रूप से बराड़ा का ही रहने वाला है और इलाके के चप्पे-चप्पे से वाकिफ है। दलीप और यूपी के सहारनपुर का रहने वाला ऋतिक कुछ समय पहले सहारनपुर जेल में एक साथ बंद थे। सलाखों के पीछे ही दोनों के बीच दोस्ती हुई और वहीं उन्होंने जेल से छूटने के बाद बराड़ा में किसी बड़े घर को निशाना बनाने की साजिश रच डाली। जेल से बाहर आते ही ऋतिक ने मुरादाबाद के अपने एक और साथी उधम को इस गैंग में शामिल कर लिया।

कार हटने का किया था इंतजार, दलीप की तलाश में दबिश

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने कबूला कि वारदात वाले दिन वे काफी देर तक करनाल कॉलोनी की गलियों में रेकी कर रहे थे। विद्या देवी के घर के बाहर उनके बेटे की कार खड़ी थी, जिसे देखकर बदमाश हिचकिचा रहे थे। वे ताक में बैठे रहे और जैसे ही बेटा अपनी कार लेकर घर से निकला, तीनों बदमाशों ने घर पर धावा बोल दिया।

फिलहाल पुलिस के लिए सबसे बड़ी चुनौती इस कांड के असली सूत्रधार दलीप उर्फ विक्की को दबोचना है। दलीप का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है; उसके खिलाफ बराड़ा थाने में रंगदारी मांगने और पुलिस टीम पर हमला करने जैसे संगीन मामले पहले से दर्ज हैं। पुलिस का दावा है कि रिमांड के दौरान ऋतिक और उधम से मिलने वाले इनपुट के आधार पर दलीप को भी जल्द ही सलाखों के पीछे ला खड़ा किया जाएगा।

विज्ञापन

अंबाला की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।