Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Ambala Crime News: सावधान! सोशल मीडिया पर दोस्ती पड़ी महंगी, अंबाला में किशोरी से ऐंठ लिया 6 तोला सोना

AAmandeep Singh
सावधान! सोशल मीडिया पर दोस्ती पड़ी महंगी, अंबाला में किशोरी से ऐंठ लिया 6 तोला सोना
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

अंबाला। अंबाला के बराड़ा इलाके में सोशल मीडिया की आभासी दुनिया ने एक परिवार की खुशियां और जमापूंजी दोनों छीन लीं। सरकपुर गांव में एक नाबालिग लड़की को इंस्टाग्राम पर दोस्ती के जाल में फंसाकर उससे लाखों के जेवर ऐंठने का मामला सामने आया है। मुलाना थाना प्रभारी प्रमोद राणा के मुताबिक, यह साजिश तब बेनकाब हुई जब परिवार एक रिश्तेदार की शादी में जाने की तैयारी कर रहा था। अलमारी से करीब 6 तोला सोना गायब देख जब मां-बाप के पैरों तले जमीन खिसक गई, तब कड़ाई से पूछने पर 16 साल की बेटी ने जो हकीकत बयां की, उसे सुन हर कोई दंग रह गया।

ट्यूशन के रास्ते से शुरू हुआ था गुनाह का सफर

विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि बराड़ा के रहने वाले दो लड़के अक्सर उसे ट्यूशन आते-जाते समय मिलते थे। इसी दौरान बातों-बातों में उन्होंने किशोरी का मोबाइल नंबर हासिल कर लिया और इंस्टाग्राम पर चैटिंग शुरू कर दी। आरोपियों ने पहले उससे दो लाख रुपये की मांग की। जब लड़की ने असमर्थता जताई, तो उन्होंने मर्यादा की सीमा लांघते हुए वीडियो वायरल करने की धमकी दी। आरोपियों ने यहां तक कह दिया कि यदि पैसे या जेवर नहीं दिए तो वे उसके परिवार को खत्म कर देंगे। खौफ के साये में जी रही बच्ची ने चुपचाप घर से सोने की चूड़ियां, भारी किट्टी सेट, अंगूठी और बालियां ले जाकर इन दरिंदों को सौंप दीं।

सुनार को बेचे जेवर, खरीदी नई बाइक और मोबाइल

पुलिस की तफ्तीश में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। पकड़े गए दोनों नाबालिग आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने इस वारदात में अपने दो साथियों—वंश उर्फ वीरू और बनारस मूल के निरंजन की मदद ली थी। इन चारों ने मिलकर लूट का सोना बराड़ा के ही एक स्थानीय सुनार को औने-पौने दामों में बेच दिया। इस काली कमाई से आरोपियों ने ऐशो-आराम के लिए दो नए मोबाइल फोन और एक बाइक भी खरीद ली। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर बाइक और मोबाइल बरामद करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

पुलिस की चेतावनी: सोशल मीडिया पर रखें नजर

मुलाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मुख्य सहयोगियों को अदालत में पेश किया जा रहा है, वहीं जेवर खरीदने वाले सुनार की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। इस घटना ने एक बार फिर अभिभावकों को सचेत किया है कि वे अपने बच्चों की सोशल मीडिया एक्टिविटी और उनके व्यवहार में आ रहे बदलावों पर पैनी नजर रखें, ताकि कोई और मासूम इस तरह के ‘डिजिटल हनीट्रैप’ का शिकार न बने।

विज्ञापन

अंबाला की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।