Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Ambala Barara Police Encounter: अम्बाला में पुलिस एनकाउंटर: बराड़ा में बुजुर्ग महिला से लूट करने वाले यूपी के दो बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

GGaganpreet Kaur
अम्बाला में पुलिस एनकाउंटर: बराड़ा में बुजुर्ग महिला से लूट करने वाले यूपी के दो बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

बराड़ा। अम्बाला जिले के बराड़ा इलाके में बीती रात उस समय फिल्मी सीन जैसा नजारा बन गया, जब सीआईए नारायणगढ़ की टीम ने बाइक सवार बदमाशों को चारों तरफ से घेर लिया। पुलिस को पुख्ता सूचना मिली थी कि करनाल कॉलोनी में बुजुर्ग महिला का खून बहाकर गहने लूटने वाले अपराधी किसी अन्य बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए बराड़ा फ्लाईओवर के पास मंडरा रहे हैं। पुलिस ने जैसे ही उन्हें रुकने का इशारा किया, बदमाशों ने भागने की कोशिश की। खुद को चारों तरफ से घिरता देख आरोपियों ने पुलिस टीम पर सीधे कट्टे तान दिए। हालांकि, बदमाशों के तमंचे से गोली मिसफायर हो गई, जिसके बाद आत्मरक्षार्थ पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। पुलिस की गोलियां सीधे दोनों बदमाशों के पैरों में लगीं और वे बाइक सहित वहीं ढेर हो गए।

सहारनपुर जेल में बनी थी लूट की ‘त्रिमूर्ति’

विज्ञापन

पुलिस गिरफ्त में आए बदमाशों से हुई शुरुआती पूछताछ में जो खुलासा हुआ है, उसने सुरक्षा एजेंसियों के भी कान खड़े कर दिए हैं। पकड़े गए आरोपी ऊधम सिंह (28) और रितिक (19) उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। इस पूरे खेल का मास्टरमाइंड दिलीप सिंह है, जो फिलहाल फरार है। पुलिस तफ्तीश में सामने आया कि दिलीप सिंह पहले किसी आपराधिक मामले में यूपी की सहारनपुर जेल में बंद था। इसी जेल में उसकी मुलाकात रितिक और ऊधम सिंह से हुई। रितिक पहले से ही स्नैचिंग के मामलों में माहिर था। जेल से बाहर आते ही तीनों ने मिलकर बड़ी डकैती की योजना बनाई और इसके लिए उन्होंने बराड़ा इलाके को चुना, क्योंकि मास्टरमाइंड दिलीप को इस क्षेत्र और यहां के घरों की भौगोलिक स्थिति की पूरी रेकी थी।

भेष बदलकर आए थे ‘सिख’, बुजुर्ग महिला पर ढाया था कहर

इस शातिर गिरोह ने वारदात को अंजाम देने के लिए बेहद शातिर तरीका अपनाया था। 28 मई की शाम करनाल कॉलोनी की रहने वाली 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला विद्या देवी अपने घर में अकेली थीं। तभी ऊधम सिंह की मोटरसाइकिल पर सवार होकर तीन नकाबपोश युवक वहां पहुंचे। पहचान छिपाने के लिए तीनों ने बकायदा पगड़ी पहनकर सिख का भेष धारण किया हुआ था ताकि सीसीटीवी (CCTV) में कोई उन्हें पहचान न सके। घर में घुसते ही इन दरिंदों ने बुजुर्ग महिला को दबोच लिया और कानों से सोने की बालियां व उंगली से अंगूठी नोच ली। जब बदमाशों ने सोने की चूड़ियां निकालने की कोशिश की और वे नाकाम रहे, तो उन्होंने बेरहमी की सारी हदें पार करते हुए विद्या देवी के सिर पर पिस्तौल की बट से कई वार किए, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ी थीं।

दो अवैध तमंचे बरामद, मास्टरमाइंड की तलाश में दबिश

सीआईए नारायणगढ़ के प्रभारियों के मुताबिक, घायल बदमाशों को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने मुठभेड़ स्थल से बदमाशों के कब्जे से दो अवैध देसी तमंचे और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। पुलिस की अलग-अलग टीमें अब सहारनपुर और यूपी के अन्य संभावित ठिकानों पर मुख्य आरोपी दिलीप सिंह की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही हैं। पुलिस का दावा है कि दिलीप की गिरफ्तारी के बाद क्षेत्र में हुई कई अन्य अनसुलझी वारदातों का भी खुलासा हो सकता है।

विज्ञापन

अंबाला की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।