Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Ambala Illegal Colony Demolished: अंबाला में अवैध निर्माण पर हड़कंप: सवा एकड़ की कॉलोनी में चली जेसीबी, सड़कें उखाड़ीं

GGaganpreet Kaur
अंबाला में अवैध निर्माण पर हड़कंप: सवा एकड़ की कॉलोनी में चली जेसीबी, सड़कें उखाड़ीं
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

अंबाला। हरियाणा में अवैध कॉलोनियों और बिना मंजूरी के होने वाले निर्माण कार्यों पर सरकार का डंडा लगातार चल रहा है। ताजा मामला अंबाला कैंट के शहरी दायरे में आने वाले गांव बरनाला का है, जहां जिला नगर योजनाकार (DTP) के दस्ते ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। विभाग को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि इस इलाके में नियमों को ताक पर रखकर करीब सवा एकड़ भूमि पर अवैध रूप से प्लॉटिंग की जा रही है। गुरुवार को जैसे ही डीटीपी की टीम दलबल के साथ जेसीबी मशीनें लेकर मौके पर पहुंची, तो वहां अवैध कॉलोनी काट रहे प्रॉपर्टी डीलरों और भू-माफियाओं में हड़कंप मच गया।

नियमों को ठेंगा दिखाकर बनाई गई सड़क को किया जमींदोज

विज्ञापन

कार्रवाई के दौरान टीम ने देखा कि बिना किसी सरकारी अनुमति और सीएलू (CLU) के न सिर्फ प्लाटों का खाका तैयार कर लिया गया था, बल्कि ग्राहकों को लुभाने के लिए कॉलोनी के भीतर इंटरलॉकिंग टाइल्स की चमचमाती सड़कें भी बना दी गई थीं। जिला नगर योजनाकार सह ड्यूटी मजिस्ट्रेट रोहित चौहान और ड्यूटी मजिस्ट्रेट दिनेश गर्ग की निगरानी में दस्ता तुरंत एक्शन में आया और मशीनों की मदद से इस अवैध सड़क को पूरी तरह उखाड़ फेंका। जूनियर इंजीनियर रविंद्र और प्रवर्तन पुलिस दल की मौजूदगी में करीब दो घंटे तक चली इस कार्रवाई के दौरान विरोध की हर आशंका को देखते हुए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे।

प्रॉपर्टी डीलरों के बहकावे में न आएं लोग, विभाग की दो टूक

कार्रवाई के बाद जिला नगर योजनाकार रोहित चौहान ने आम जनता को सचेत करते हुए एक जरूरी सलाह जारी की है। उन्होंने कहा कि अक्सर लोग अपनी जिंदगी भर की जमा-पूंजी सस्ते प्लॉट के चक्कर में ऐसे प्रॉपर्टी डीलरों के बहकावे में आकर फंसा देते हैं, जिनके पास न तो टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग की एनओसी होती है और ना ही कॉलोनी वैध होती है। चौहान ने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी कि बरनाला जैसी कार्रवाई महज एक शुरुआत है। आने वाले दिनों में अंबाला के किसी भी हिस्से में यदि बिना मंजूरी के अवैध निर्माण या कॉलोनियां विकसित की गईं, तो विभाग इसी तरह उन्हें ध्वस्त करेगा और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी मुकदमा भी दर्ज कराया जाएगा।

विज्ञापन

अंबाला की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।