Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Ambala News: अम्बाला ब्रेकिंग: बस स्टैंड के बाहर सरेआम चले हथियार, 9 लोग अस्पताल में भर्ती, पुलिस अलर्ट।

GGaganpreet Kaur
अम्बाला ब्रेकिंग: बस स्टैंड के बाहर सरेआम चले हथियार, 9 लोग अस्पताल में भर्ती, पुलिस अलर्ट।
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

अम्बाला। अम्बाला छावनी का बस अड्डा रविवार शाम उस वक्त रणक्षेत्र में तब्दील हो गया जब सवारियां बिठाने के वर्चस्व को लेकर दो पक्षों में खूनी खेल खेला गया। बिहार रूट की बसों में यात्रियों को बैठाने की मामूली बात से शुरू हुआ झगड़ा इतना बढ़ा कि देखते ही देखते कुल्हाड़ी, चाकू और डंडे निकल आए। इस हिंसक झड़प में जननायक जनता पार्टी (JJP) के नेता विवेक ललाना समेत दोनों पक्षों के 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हमले के बाद बस स्टैंड के बाहर भगदड़ मच गई और यात्री अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। सूचना मिलते ही पुलिस की भारी नफरी ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला।

पुरानी रंजिश और परमिट का पेंच

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, अम्बाला से बिहार के बीच चलने वाली निजी बसों को लेकर लंबे समय से खींचतान चल रही है। एक पक्ष के सर्वजीत सिंह का आरोप है कि दूसरा पक्ष उन्हें काम करने से रोक रहा है और लंबे समय से प्रताड़ित कर रहा है। सर्वजीत के अनुसार, जब वे लालकुर्ती चौकी में शिकायत देकर लौट रहे थे, तभी उन पर घात लगाकर हमला किया गया। इस हमले में सर्वजीत, कमलजीत, विशाल और कुनाल को गंभीर चोटें आई हैं।

जजपा नेता का पलटवार: ‘अवैध रूप से चल रही हैं बसें’

दूसरी ओर, घायल जजपा नेता विवेक ललाना ने आरोपों को सिरे से नकारते हुए कहा कि वे सरकार से विधिवत परमिट लेकर बसें चला रहे हैं, जबकि विपक्षी गुट बिना जरूरी दस्तावेजों के अवैध रूप से सड़कों पर बसें दौड़ा रहा है। विवेक का दावा है कि उन्हें धोखे से बातचीत के बहाने बुलाकर उन पर जानलेवा हमला किया गया। इस पक्ष से विवेक के अलावा प्रताप सिंह, जशनदीप, हेमन और लखविंदर सिंह अस्पताल में उपचाराधीन हैं।

माफिया राज और पुलिस की चुनौती

बस अड्डे जैसे भीड़भाड़ वाले इलाके में सरेआम हुई इस वारदात ने कानून व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय दुकानदारों और चश्मदीदों की मानें तो बिहार रूट पर चलने वाली बसों को लेकर यहां ‘माफिया राज’ जैसा माहौल रहता है। अक्सर सवारियों को लेकर मारपीट की नौबत आती है, लेकिन रविवार को हुई घटना ने सुरक्षा इंतजामों की पोल खोल दी है। पड़ाव थाना पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन

अंबाला की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।