Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Ambala Cantt Railway Station News: अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर बाल तस्करी की कोशिश नाकाम: कर्मभूमि एक्सप्रेस से 6 नाबालिग बच्चे रेस्क्यू

AAmandeep Singh
अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर बाल तस्करी की कोशिश नाकाम: कर्मभूमि एक्सप्रेस से 6 नाबालिग बच्चे रेस्क्यू
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

अंबाला। अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब सूचना के आधार पर जिला युवा विकास संगठन की टीम ने रेलवे पुलिस के साथ मिलकर कर्मभूमि एक्सप्रेस के डिब्बों में सघन चेकिंग अभियान चलाया। दिल्ली के ‘जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन’ एलायंस ग्रुप से मिली सटीक जानकारी के बाद की गई इस कार्रवाई में 6 ऐसे नाबालिगों को रेस्क्यू किया गया, जिनके हाथों में किताबों की जगह मजदूरी के औजार थमाने की तैयारी थी। इन सभी बच्चों की उम्र महज 14 से 15 साल के बीच है।

पश्चिम बंगाल और बिहार से पंजाब तक फैला जाल

विज्ञापन

संगठन के प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर अजय तिवारी ने बताया कि शुरुआती जांच में इन बच्चों के तार पश्चिम बंगाल और बिहार से जुड़े पाए गए हैं। गिरोह के सदस्य इन्हें पंजाब के विभिन्न शहरों में स्थित पोल्ट्री फार्मों में काम करवाने के लिए ले जा रहे थे। हैरान करने वाली बात यह है कि इन बच्चों को महज 8 से 12 हजार रुपये के मासिक वेतन का लालच दिया गया था। रेस्क्यू किए गए बच्चों में से कुछ पहले भी गरीबी के चलते घर छोड़कर मजदूरी कर चुके हैं, जबकि कुछ पहली बार इस दलदल में फंसने जा रहे थे।

शिक्षा छूटी, अब ‘सेफ हाउस’ में कटेगी रात

पूछताछ में यह दुखद पहलू भी सामने आया कि इन सभी बच्चों ने अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी है। फिलहाल, बच्चों को चाइल्ड लाइन की निगरानी में सुरक्षित स्थान (सेफ हाउस) पर रखा गया है और पूरे मामले की विस्तृत रिपोर्ट चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (CWC) को सौंप दी गई है। जिला प्रशासन अब इन बच्चों के परिजनों के अंबाला पहुंचने का इंतजार कर रहा है। अधिकारियों का कहना है कि दस्तावेजों की गहन जांच और परिजनों के बयान दर्ज करने के बाद ही बच्चों को सुपुर्द किया जाएगा।

रेल मार्ग बने तस्करी के कॉरिडोर?

अंबाला कैंट स्टेशन पर हुई यह कार्रवाई एक बार फिर उस कड़वी हकीकत को उजागर करती है कि लंबी दूरी की ट्रेनें बाल तस्करों के लिए आसान जरिया बनती जा रही हैं। हालांकि पुलिस अब उन बिचौलियों की तलाश में है जो इन मासूमों को पंजाब के पोल्ट्री फार्म संचालकों तक ‘सप्लाई’ करने वाले थे। जीआरपी और आरपीएफ ने स्टेशन पर गश्त बढ़ा दी है और संदिग्ध यात्रियों पर पैनी नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन

अंबाला की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।