Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Ambala Cantt Kidnapper Arrested: अंबाला कैंट स्टेशन पर पकड़ा गया किडनैपर, पिहोवा से अगवा की गई मासूम बच्ची को GRP ने कराया मुक्त

GGaganpreet Kaur
अंबाला कैंट स्टेशन पर पकड़ा गया किडनैपर, पिहोवा से अगवा की गई मासूम बच्ची को GRP ने कराया मुक्त
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

अंबाला। हरियाणा के अंबाला से एक बड़ी कामयाबी की खबर सामने आई है, जहाँ अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर तैनात राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) ने अपनी सतर्कता से एक मासूम की जिंदगी बर्बाद होने से बचा ली। शनिवार को जीआरपी ने स्टेशन परिसर में जाल बिछाकर एक शातिर अपहरणकर्ता को उस वक्त गिरफ्तार कर लिया, जब वह एक बच्ची को ट्रेन के जरिए सूबे से बाहर ले जाने की फिराक में था। पकड़े गए आरोपी की पहचान बिहार के पूर्णिया जिले के रहने वाले प्रकाश के तौर पर हुई है। यह आरोपी कुरुक्षेत्र के पिहोवा इलाके में एक किसान के खेतों पर मजदूरी का काम करता था और शनिवार तड़के ही वहां से गायब हुआ था। इस पूरी साहसिक कार्रवाई में जीआरपी के होमगार्ड के जवानों ने जो मुस्तैदी दिखाई, उसकी चारों तरफ तारीफ हो रही है।

रोती हुई बच्ची और चेहरे पर चोट के निशान देख खनकी होमगार्ड्स की जीप

विज्ञापन

यह पूरा घटनाक्रम अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म का है, जहाँ रोजाना की तरह यात्रियों की भारी आवाजाही थी। इसी दौरान वहां ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड के जवानों की नजर एक शख्स पर पड़ी जिसके साथ एक छोटी बच्ची थी। बच्ची बुरी तरह सहमी हुई थी और लगातार रोए जा रही थी। जब जवानों ने संवेदनशीलता दिखाते हुए बच्ची के पास जाकर रोने का कारण पूछा, तो वह और ज्यादा डर गई। जवानों ने जब गौर से देखा तो मासूम के चेहरे पर चोट और मारपीट के ताजा निशान दिखाई दिए। इसके बाद जवानों का शक यकीन में बदल गया और उन्होंने बच्ची के साथ मौजूद व्यक्ति को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ शुरू की, तो उसने घुटने टेक दिए और पिहोवा से बच्ची को अगवा करने का पूरा सच उगल दिया।

दोस्ती का स्वांग रचकर जाल में फंसाया, फिर दिया वारदात को अंजाम

इस मामले को लेकर जब पिहोवा में रह रहे पीड़ित पिता पवन से संपर्क किया गया, तो उन्होंने आरोपी के दावों की धज्जियां उड़ा दीं। पुलिस की शुरुआती पूछताछ में आरोपी प्रकाश ने यह कहकर बचने का रास्ता ढूंढा कि वह बहुत ज्यादा शराब के नशे में धुत था और उसे होश नहीं था कि वह क्या कर रहा है। लेकिन पीड़ित पिता पवन ने बताया कि प्रकाश ने बेहद सोची-समझी रणनीति के तहत पहले उससे दोस्ती की थी। वह दोस्त बनकर पवन को पिहोवा में अच्छा काम और मजदूरी दिलाने के बहाने अपने साथ लेकर आया था। पवन का भरोसा जीतने के बाद जैसे ही शनिवार सुबह प्रकाश को मौका मिला, वह उसकी मासूम बेटी को लेकर रफूचक्कर हो गया।

गहन पूछताछ के लिए कुरुक्षेत्र रवाना हुई पुलिस, खंगाला जा रहा है बैकग्राउंड

अंबाला जीआरपी से मिली सूचना के बाद कुरुक्षेत्र की पिहोवा थाना पुलिस तुरंत एक्शन मोड में आई। पिहोवा पुलिस के जांच अधिकारी बलजीत सिंह अपनी टीम के साथ अंबाला कैंट स्टेशन पहुंचे। पुलिस ने आरोपी प्रकाश को विधिवत रूप से अपनी कस्टडी में ले लिया है और उसे लेकर पिहोवा रवाना हो गई है। जांच अधिकारी बलजीत सिंह ने बताया कि इस सनसनीखेज मामले की हर एंगल से तफ्तीश की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी का असली मकसद बच्ची का बाल श्रम कराना था, उसे बेचना था या फिर इस अपराध के पीछे कोई बड़ा अंतरराज्यीय मानव तस्करी (ह्यूमन ट्रैफिकिंग) गैंग काम कर रहा है। फिलहाल, बच्ची को डॉक्टरी मुआयने के बाद सुरक्षित उसके माता-पिता के हवाले कर दिया गया है।

विज्ञापन

अंबाला की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।