Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Ambala CIA Arrests Criminal: अंबाला: 5 साल से फरार ₹5000 का इनामी बदमाश भोपू गिरफ्तार, नोएडा-सोनीपत तक फैला था नेटवर्क

GGaganpreet Kaur
अंबाला: 5 साल से फरार ₹5000 का इनामी बदमाश भोपू गिरफ्तार, नोएडा-सोनीपत तक फैला था नेटवर्क
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

अंबाला। अंबाला जिला पुलिस को आपराधिक तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में उस वक्त एक बड़ी सफलता हाथ लगी, जब सीआईए नारायणगढ़ की टीम ने एक शातिर और मोस्ट वांटेड अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपी मोहम्मद अकरम उर्फ भोपू पिछले पांच साल से कानून की पकड़ से दूर भाग रहा था और पुलिस ने उस पर ₹5,000 का इनाम भी घोषित किया हुआ था। भोपू की तलाश पुलिस को साल 2021 से थी, जब उसने 19 जून को गांव बिछपड़ी निवासी रणबीर सिंह की भैंस चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। उस वक्त ग्रामीणों ने जब घेराबंदी कर चोरों को पकड़ने की कोशिश की, तो आरोपी अपना वाहन मौके पर ही छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर रफूचक्कर हो गए थे।

अंतरराज्यीय चोर है भोपू, गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज हैं कई मुकदमे

विज्ञापन

मामले की जांच कर रहे एएसआई सुनील कुमार के मुताबिक, बिछपड़ी भैंस चोरी कांड में शामिल तीन आरोपियों को पुलिस पहले ही सलाखों के पीछे भेज चुकी थी, लेकिन भोपू लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। पुलिस की तफ्तीश में सामने आया है कि अकरम उर्फ भोपू कोई साधारण चोर नहीं है, बल्कि उसके तार अंतरराज्यीय गिरोह से जुड़े हैं। उसके खिलाफ अंबाला, करनाल, सोनीपत और उत्तर प्रदेश के नोएडा में पशु चोरी के दर्जनों मामले दर्ज हैं। इतना ही नहीं, उस पर संगीन धाराओं और गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई हो चुकी है। वह सोनीपत की एक अदालत से बेल जंपर (जमानत के बाद फरार) भी घोषित है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया है ताकि उसके नेटवर्क और अन्य वारदातों का खुलासा हो सके।

महेश नगर और पंजोखरा पुलिस का भी एक्शन, दो अन्य आरोपी पहुंचे सलाखों के पीछे

इसी कड़ी में अंबाला पुलिस ने दो अन्य मामलों में भी मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपियों को जेल का रास्ता दिखाया है। दूसरा मामला महेश नगर थाने से जुड़ा है, जहां बीती 13 मई को गुरुनानक नगर के रहने वाले आदित्य उर्फ ऐडी के साथ बेरहमी से मारपीट की गई थी और उसे जान से मारने की धमकी दी गई थी। पीड़ित की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी रवि कुमार को गिरफ्तार कर लिया। अदालत ने रवि को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

तीसरी कामयाबी पंजोखरा थाना पुलिस के हाथ लगी। पुलिस ने 19 अप्रैल को सेक्टर-सी डिफेंस कॉलोनी निवासी गुरबचन सिंह की शिकायत पर दर्ज हुई एक्टिवा चोरी की गुत्थी को सुलझा लिया है। पुलिस टीम ने पंजाब और अंबाला कैंट की सीमा से सटे गांव खेलन के रहने वाले अंकित कुमार को घेराबंदी कर दबोचा। आरोपी अंकित की निशानदेही पर चोरी की गई एक्टिवा भी बरामद कर ली गई है। कोर्ट के आदेश पर अंकित को भी जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन

अंबाला की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।