Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Ambala Crime: अंबाला क्राइम: अलमारी का लॉकर तोड़ ढाई तोला सोना और कैश ले उड़े चोर, जांच में जुटी पुलिस

GGaganpreet Kaur
अंबाला क्राइम: अलमारी का लॉकर तोड़ ढाई तोला सोना और कैश ले उड़े चोर, जांच में जुटी पुलिस
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

अंबाला। अंबाला सिटी की पॉश कॉलोनियों में शुमार आशा सिंह गार्डन में चोरों ने दुस्साहस दिखाते हुए दिनदहाड़े एक सूने मकान को खंगाल डाला। वारदात उस वक्त हुई जब पीड़ित परिवार सुबह अपने काम पर गया हुआ था। शातिर चोरों ने सूनेपन का फायदा उठाकर घर के मुख्य गेट को फांदा और भीतर दाखिल हो गए। इसके बाद अलमारी का लॉकर तोड़कर ढाई तोला सोने के गहने, हजारों की नकदी और जरूरी दस्तावेज समेटकर रफूचक्कर हो गए। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची बलदेव नगर थाना पुलिस ने तफ्तीश शुरू कर दी है।

सुबह 7 बजे लॉक किया था घर, दोपहर में लौटे तो उड़े होश

विज्ञापन

मकान मालिक अजय कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पेशे से सेल्समैन हैं। शनिवार सुबह करीब 7 बजे वह रोज की तरह अपने पिता के साथ मकान का ताला बंद करके ड्यूटी पर निकल गए थे। दोपहर करीब ढाई बजे जब अजय वापस घर लौटे, तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। जैसे ही वह घर के भीतर दाखिल हुए, कमरों का नजारा देखकर दंग रह गए। अंदर सारा सामान पूरी तरह बिखरा पड़ा था।

लॉकर तोड़कर उड़ाया सोना और कैश

चोरों ने घर के भीतर रखी अलमारी को निशाना बनाया और उसका लॉकर कटर या किसी लोहे की रॉड से बेरहमी से उखाड़ दिया। पीड़ित के मुताबिक, चोर लॉकर में रखे ढाई तोला सोने के आभूषण और 52 हजार रुपये की नकदी अपने साथ ले गए। इतना ही नहीं, शातिर बदमाश अलमारी में रखे चार जरूरी बैंक चेक भी चुरा ले गए, जिनका इस्तेमाल किसी फर्जीवाड़े में होने की आशंका है।

पुलिस खंगाल रही है इलाके के सीसीटीवी फुटेज

दिनदहाड़े हुई चोरी की इस वारदात के बाद रिहायशी इलाके के लोगों में डर और सुरक्षा को लेकर गुस्सा है। सूचना मिलते ही बलदेव नगर थाना पुलिस की टीम जांच के लिए मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। जांच अधिकारी ने बताया कि कॉलोनी के एंट्री और एग्जिट पॉइंट्स पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है, ताकि चोरों के हुलिए और उनकी बाइक या गाड़ी का सुराग लगाया जा सके।

विज्ञापन

अंबाला की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।