Breaking News
Kaithal News: बाइक से डेरे-ढाणियों में नशा सप्लाई करने निकला तस्कर गिरफ्तार, 1.111 किलो सुल्फा बरामदKarnal Accident: करनाल हाईवे पर ओवरटेक करते समय पलटी तेज रफ्तार कार, मची अफरा-तफरीचंडीगढ़ के स्कूलों को फिर बम से उड़ाने की धमकी: इमेल में लिखे तीन स्कूलों के नाम, सीएम मान का नाम भी शामिलYamunanagar road accident: यमुनानगर में तेज रफ्तार डंपर ने एमआर को कुचला, इलाज के दौरान मौतइंडिया गेट पर अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए माता-पिता का प्रदर्शन: पुलिस ने तड़के हिरासत में लियाKaithal News: बाइक से डेरे-ढाणियों में नशा सप्लाई करने निकला तस्कर गिरफ्तार, 1.111 किलो सुल्फा बरामदKarnal Accident: करनाल हाईवे पर ओवरटेक करते समय पलटी तेज रफ्तार कार, मची अफरा-तफरीचंडीगढ़ के स्कूलों को फिर बम से उड़ाने की धमकी: इमेल में लिखे तीन स्कूलों के नाम, सीएम मान का नाम भी शामिलYamunanagar road accident: यमुनानगर में तेज रफ्तार डंपर ने एमआर को कुचला, इलाज के दौरान मौतइंडिया गेट पर अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए माता-पिता का प्रदर्शन: पुलिस ने तड़के हिरासत में लिया

Ambala City theft: सीसीटीवी में कैद हुई अंबाला में चोरी की लाइव फुटेज, ईंट से दराज तोड़कर भागे चोर

GGaganpreet Kaur
शेयर करें
Ambala City theft: सीसीटीवी में कैद हुई अंबाला में चोरी की लाइव फुटेज, ईंट से दराज तोड़कर भागे चोर

सीसीटीवी में कैद हुई अंबाला में चोरी की लाइव फुटेज, ईंट से दराज तोड़कर भागे चोर

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Ambala City theft: अंबाला सिटी में चोरों के हौसले किस कदर बुलंद हैं, इसकी बानगी बुधवार रात मानव चौक के पास देखने को मिली। शहर के व्यस्त हिसार रोड पर चोरों ने रात के सन्नाटे का फायदा उठाते हुए महज कुछ ही मिनटों के भीतर दो दुकानों के शटर उचका दिए और नगदी पर हाथ साफ कर दिया। इस दुस्साहसिक वारदात के बाद से स्थानीय दुकानदारों में भारी रोष है और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। चोरों ने पहले एक बेकरी को अपना शिकार बनाया और फिर ठीक पास में बने एक क्लीनिक के भी ताले तोड़ डाले।

वारदात की शुरुआत ‘सोनू सिप एंड बाइट’ बेकरी से हुई, जहां चोर पिछले रास्ते का शटर उठाकर अंदर घुसे। बेकरी के अंदर रखे लकड़ी के दराज को तोड़कर आरोपियों ने गल्ले में रखी नकदी समेट ली। इसके बाद चोरों ने साथ ही स्थित ‘मार्कण्डेय क्लीनिक’ को निशाना बनाया। क्लीनिक संचालक डॉ. सुबोध मार्कण्डेय को रात करीब दो बजे फोन पर सूचना मिली कि उनकी दुकान का शटर आधा खुला हुआ है। जब वह भागकर मौके पर पहुंचे तो वहाँ पुलिस की पीसीआर वैन खड़ी थी और भारी भीड़ जमा हो चुकी थी। अंदर जाकर देखा तो दवाइयां जमीन पर बिखरी पड़ी थीं और दराजों के ताले टूटे हुए थे।

विज्ञापन

सीसीटीवी में कैद हुई शातिर चोरों की करतूत

यह पूरी चोरी पास ही लगे एक सीसीटीवी कैमरे में बेहद साफ तरीके से रिकॉर्ड हो गई है। फुटेज के मुताबिक, मुंह ढके हुए कुछ संदिग्ध युवक काफी देर तक गली में घूमते और आसपास की टोह लेते नजर आए। करीब चार से पांच मिनट तक इलाके में रैकी करने के बाद चार युवक मिलकर तेजी से क्लीनिक का शटर ऊपर उठाते हैं। सफेद टी-शर्ट पहने एक युवक अंदर घुसकर काउंटर का दराज खोलने की कोशिश करता है, लेकिन लॉक होने के कारण वह नाकाम रहता है। इसके बाद नारंगी रंग की शर्ट पहने दूसरे साथी को बुलाया जाता है, जो हार न मानते हुए हाथ में ईंट लेकर आता है और ताबड़तोड़ वार कर दराज के ताले तोड़ देता है।

पुलिस जांच में जुटी, दर्ज हुई एफआईआर

शिकायत के अनुसार, मार्कण्डेय क्लीनिक से एक सैमसंग एफ-54 5जी मोबाइल फोन और लगभग तेरह हजार रुपये नकद चोरी हुए हैं। वहीं बेकरी संचालक साहिल पाहवा के मुताबिक उनकी दुकान से आठ से नौ हजार रुपये की नकदी गायब हुई है। पुलिस ने दर्ज एफआईआर में कुल चोरी का आंकलन करीब 37 हजार रुपये बताया है। सूचना मिलते ही अंबाला सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 305 और 331(4) के तहत एफआईआर नंबर 427 दर्ज कर ली है। फिलहाल जांच अधिकारी एएसआई रणदीप सिंह सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों के हुलिए की पहचान करने और उनकी धरपकड़ के प्रयास में जुटे हैं।

यह भी पढ़ें– हरियाणा में बिगड़ा मौसम, 10 जिलों में बारिश से मंडियों में भीगा धान

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

अंबाला की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।