Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Ambala News: अंबाला: जमीन बेचकर पत्नी को भेजा कनाडा, वहां पहुंचते ही मुकरी नवजोत; पति से ठगे 30 लाख।

GGaganpreet Kaur
अंबाला: जमीन बेचकर पत्नी को भेजा कनाडा, वहां पहुंचते ही मुकरी नवजोत; पति से ठगे 30 लाख।
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

अंबाला।  अंबाला सिटी के गांव भुडंगपुर निवासी जगदीप सिंह के लिए विदेश जाने का सपना एक ऐसा जख्म बन गया है, जिसकी भरपाई होना मुश्किल लग रहा है। जगदीप ने अपनी पत्नी नवजोत कौर और ससुर जसविंद्र सिंह समेत चार लोगों के खिलाफ 30 लाख रुपये की धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज कराई है। जगदीप का आरोप है कि अगस्त 2022 में हुई इस शादी की नींव ही एक शर्त पर टिकी थी। ससुराल वालों ने साफ कहा था कि वे आर्थिक रूप से कमजोर हैं, इसलिए नवजोत की पढ़ाई से लेकर कनाडा जाने तक का सारा खर्च जगदीप को उठाना होगा। बदले में वादा किया गया कि वहां सेटल होने के बाद नवजोत उसे भी बुला लेगी। जगदीप ने अपनी पत्नी के सुनहरे भविष्य के लिए 4 कनाल पुश्तैनी जमीन बेची और आढ़ती से कर्ज लेकर करीब 30.38 लाख रुपये खर्च कर दिए।

वीजा रिफ्यूज कराने की साजिश और जान से मारने की धमकी

विज्ञापन

जगदीप के पैरों तले जमीन तब खिसक गई जब जून 2023 में कनाडा पहुंचने के बाद नवजोत के व्यवहार में अचानक बदलाव आ गया। आरोप है कि नवजोत ने जानबूझकर उसे ऐसे अधूरे और गलत दस्तावेज भेजे, जिससे जगदीप का वीजा तीन बार रिजेक्ट हो गया। विवाद बढ़ने पर जुलाई 2025 में लुधियाना में एक पंचायत भी बुलाई गई, जहां ससुराल पक्ष ने खर्च उठाने की बात मानी, लेकिन बाद में मुकर गए। जगदीप का आरोप है कि उसकी पत्नी के वहां किसी और के साथ संबंध हैं और अब उसे अज्ञात नंबरों से जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। अंबाला पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है और दस्तावेजों की जांच की जा रही है।

अंबाला कैंट में बिजली सब-स्टेशन पर चोरों का धावा, कंट्रोल सिस्टम ठप

दूसरी ओर, अंबाला कैंट के हाथीखाना मंदिर के पास स्थित 33केवी सब-स्टेशन में बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। शातिर चोरों ने न केवल कीमती केबल काटी, बल्कि सब-स्टेशन के कंट्रोल सिस्टम और ट्रांसफार्मर के पुर्जे भी उड़ा लिए। सब-स्टेशन प्रभारी अनिल कुमार को वारदात का पता मंगलवार सुबह नियमित चेकिंग के दौरान चला। चोरों ने कैपेसिटर पैनल, बैटरी चार्जर ट्रांसफार्मर और रिमोट कंट्रोल पैनल की केबलें साफ कर दी थीं। इतना ही नहीं, वहां मौजूद टूल किट और डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफार्मर के तार भी चोरी हो गए हैं। इस चोरी से विभाग को लाखों का नुकसान हुआ है और बिजली सप्लाई के कंट्रोल सिस्टम पर भी असर पड़ा है। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं।

विज्ञापन

अंबाला की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।