Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Ambala Crime: सस्ते सोने के लालच में लुटे राजपुरा के व्यापारी, अंबाला में ₹15 लाख रुपये की सनसनीखेज ठगी

GGaganpreet Kaur
सस्ते सोने के लालच में लुटे राजपुरा के व्यापारी, अंबाला में ₹15 लाख रुपये की सनसनीखेज ठगी
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

 अंबाला। सस्ते के चक्कर में बड़े-बड़े समझदार भी किस तरह शातिर अपराधियों के बिछाए जाल में फंस जाते हैं, इसका एक ताजा और सनसनीखेज मामला अंबाला से सामने आया है। यहां पंजाब के राजपुरा से आए एक कपड़ा और मोबाइल व्यवसायी ठगी का शिकार हो गए। शातिर अपराधियों ने व्यापारी को कौड़ियों के भाव पुराना सोना दिलाने का ऐसा झांसा दिया कि वे बिना पूरी पड़ताल किए १५ लाख रुपये की नकदी लेकर अंबाला पहुंच गए। ठगों की चालाकी का आलम यह था कि उन्होंने पहले कारोबारी को भरोसे में लेने के लिए असली सोने का एक टुकड़ा थमाया और बाद में मुख्य सौदे के वक्त नकली सोना देकर रफूचक्कर हो गए।

दुकान पर आकर बुना था साजिश का ताना-बाना

विज्ञापन

राजपुरा के गुरुनानकपुरा इलाके के रहने वाले पीड़ित व्यापारी नरेश कुमार मेहता ने अंबाला पुलिस को अपनी आपबीती सुनाई। नरेश कुमार की कालका रोड पर कपड़े और मोबाइल की बड़ी दुकान है। उन्होंने बताया कि बीती १५ अप्रैल को दो अज्ञात युवक उनकी दुकान पर ग्राहक बनकर आए थे। बातचीत के दौरान दोनों ने खुद को अंबाला का निवासी बताया और कहा कि उनके पास करीब ३५ लाख रुपये की कीमत का पुराना सोना है, जिसे वे किसी मजबूरी के कारण बेहद सस्ते दामों में बेचने को तैयार हैं। सस्ते सोने की बात सुनकर नरेश कुमार उनकी बातों में आ गए और सौदा तय हो गया।

पंचायत भवन के पास कार में हुआ १५ लाख का लेनदेन

तय सौदे के मुताबिक, वीरवार दोपहर नरेश कुमार अपने बेटे गौरव के साथ कार में १५ लाख रुपये की नकदी लेकर अंबाला सिटी के महाराजा अग्रसेन चौक पहुंचे। वहां वे दोनों युवक पहले से ही उनका इंतजार कर रहे थे। दोनों ठग नरेश कुमार की कार में ही सवार हो गए और उन्हें पंचायत भवन के पास एक सुनसान इलाके की तरफ ले गए। कार के भीतर ही आरोपियों ने व्यापारी को काले रंग की एक थैली सौंपी और उसके बदले में १५ लाख रुपये कैश गिनकर अपने पास रख लिए।

बाजार पहुंचते ही खुला राज, तब तक पीर बाबा वाली गली से भाग चुके थे ठग

पैसे के लेनदेन के बाद भी नरेश कुमार को कोई शक न हो, इसलिए उन्होंने अपने बेटे गौरव को सोने के सैंपल की शुद्धता जांचने के लिए पास के बाजार भेज दिया। इस बीच कार में बैठे दोनों आरोपी नरेश कुमार को अपनी चिकनी-चुपड़ी बातों में उलझाए रहे। जैसे ही उन्हें मौका मिला, वे गाड़ी से उतरे और पीर बाबा वाली गली के संकरे रास्तों से होते हुए आंखों से ओझल हो गए। कुछ ही मिनटों बाद जब बेटे गौरव ने बाजार से फोन कर बताया कि थैली में रखा सारा सोना पूरी तरह नकली है, तब जाकर नरेश कुमार के पैरों तले जमीन खिसक गई। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल नंबर और हुलिए के आधार पर उनकी धरपकड़ के लिए जाल बिछा दिया है।

विज्ञापन

अंबाला की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।