Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Ambala News: अनिल विज का हालचाल जानने उनके घर पहुंचे अंबाला शहर विधायक निर्मल सिंह

VVinita Kohli
Ambala News: अनिल विज का हालचाल जानने उनके घर पहुंचे अंबाला शहर विधायक निर्मल सिंह
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

अंबाला: हरियाणा के ऊर्जा एवं परिवहन मंत्री अनिल विज के दोनों पैरों में फ्रैक्चर होने तथा बीते रोज उनकी तबीयत अचानक बिगड़ जाने के बाद उनके आवास पर राजनीतिक व सामाजिक हस्तियों का तांता लगा रहा। इसी कड़ी में पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं अंबाला शहर से विधायक निर्मल सिंह उनसे मुलाकात करने पहुंचे। निर्मल सिंह ने अनिल विज का कुशलक्षेम जाना और चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य की विस्तृत जानकारी ली। 

उन्होंने विज के शीघ्र एवं पूर्ण स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि वे प्रदेश के अनुभवी और जनप्रिय नेता हैं, जिनकी सक्रियता से जनता को निरंतर लाभ मिलता रहा है। मुलाकात के दौरान उन्होंने परिवारजनों का भी हौसला बढ़ाया और भरोसा जताया कि अनिल विज जल्द ही स्वस्थ होकर पुनः जनसेवा में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। इस दौरान समर्थकों और शुभचिंतकों ने भी उनके उत्तम स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की। चिकित्सकों के अनुसार उनकी स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और आवश्यक उपचार जारी है।

विज्ञापन

अंबाला की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।