Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Ambala News: अंबाला पुलिस की होली पर हुड़दंगबाजों को चेतावनी, 800 जवान और 70 नाकों पर रहेगा कड़ा पहरा

VVinita Kohli
Ambala News: अंबाला पुलिस की होली पर हुड़दंगबाजों को चेतावनी, 800 जवान और 70 नाकों पर रहेगा कड़ा पहरा
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

अंबाला: रंगों के पावन पर्व होली को सुरक्षित और शांतिपूर्ण बनाने के लिए अंबाला पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। पुलिस अधीक्षक अंबाला अजीत सिंह शेखावत के निर्देशानुसार, जिले में शरारती तत्वों और हुड़दंगबाजों पर पैनी नजर रखने के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार की गई है। जिला अंबाला में लगभग 70 विशेष पुलिस नाके स्थापित किए गए हैं, जिन पर 800 से अधिक पुलिस कर्मचारी मुस्तैदी से तैनात रहेंगे।अंबाला में सीआईए की 08 टीमें लगातार गश्त करेंगी। इसके अतिरिक्त, खुफिया विभाग के कर्मचारी सिविल कपड़ों में रहकर भीड़भाड़ वाले इलाकों में शरारती तत्वों की पहचान करेंगे।

हुड़दंग रोकने के लिए पीसीआर (PCR), राइडर और दुर्गा शक्ति की टीमें सक्रिय रहेंगी। किसी भी आपात स्थिति के लिए पुलिस लाइन में रिजर्व पुलिस बल को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है। सभी थाना प्रभारियों (SHOs) को अपने-अपने क्षेत्रों में गश्त बढ़ाने और संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखने के आदेश दिए गए हैं।

पुलिस प्रशासन सभी नागरिकों से अपील करता है कि वे रंगों के इस त्योहार को आपसी प्रेम और भाईचारे के साथ मनाएं। प्राकृतिक रंगों का प्रयोग करें और किसी भी प्रकार की हुड़दंगबाजी या जबरदस्ती से बचें। त्योहार की आड़ में कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी। “होली के इस पावन अवसर पर अपने पुराने गिले-शिकवे भुलाकर भाईचारे का संदेश दें और सुरक्षित तरीके से अपनों के साथ खुशियां बांटें।” आमजन किसी भी आपात स्थिति में डॉयल-112 पर संपर्क कर सहायता प्राप्त कर सकते हैंl

विज्ञापन

अंबाला की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।