Breaking News
Mahendragarh News: कठिन परिस्थितियों और शारीरिक चुनौतियों के बावजूद दृढ़ इच्छाशक्ति से सफलता संभव है- शर्मिला धनखड़Narnaul News: नशे के अवैध कारोबार पर महेंद्रगढ़ पुलिस का शिकंजा, हेरोइन बरामदगी मामले में खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए सीआईए ने दो और आरोपी किए गिरफ्तारNarnaul News: डीसी अनुपमा अंजली की यूनियन पदाधिकारियों से वार्ता के बाद आवश्यक सेवाओं की बिजली सप्लाई बहाली पर सहमतिRashifal 24 October: कैसा रहेगा 24 अक्टूबर का दिन, जानें व्यापार और नौकरी का पूरा हाल,  पढ़ें सटीक राशिफलLongest Train Journey: जानिए विवेक एक्सप्रेस की कहानी, क्यों इस ट्रेन का सफर माना जाता है भारत दर्शन का सबसे बेहतरीन जरियाMahendragarh News: कठिन परिस्थितियों और शारीरिक चुनौतियों के बावजूद दृढ़ इच्छाशक्ति से सफलता संभव है- शर्मिला धनखड़Narnaul News: नशे के अवैध कारोबार पर महेंद्रगढ़ पुलिस का शिकंजा, हेरोइन बरामदगी मामले में खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए सीआईए ने दो और आरोपी किए गिरफ्तारNarnaul News: डीसी अनुपमा अंजली की यूनियन पदाधिकारियों से वार्ता के बाद आवश्यक सेवाओं की बिजली सप्लाई बहाली पर सहमतिRashifal 24 October: कैसा रहेगा 24 अक्टूबर का दिन, जानें व्यापार और नौकरी का पूरा हाल,  पढ़ें सटीक राशिफलLongest Train Journey: जानिए विवेक एक्सप्रेस की कहानी, क्यों इस ट्रेन का सफर माना जाता है भारत दर्शन का सबसे बेहतरीन जरिया

Ambala News: अंबाला में नानी की डांट से नाराज 19 साल की युवती गायब, कपड़ों का बैग लेकर निकली; पुलिस अलर्ट

Ambala News: अंबाला में नानी की डांट से नाराज 19 साल की युवती गायब, कपड़ों का बैग लेकर निकली; पुलिस अलर्ट

अंबाला में नानी की डांट से नाराज 19 साल की युवती गायब

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Ambala News: हरियाणा के अंबाला जिले के बराड़ा थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां 19 वर्षीय एक युवती पारिवारिक तल्खी और नानी की डांट से क्षुब्ध होकर अचानक घर से लापता हो गई। युवती अपने साथ कपड़ों का बैग लेकर निकली है। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं लगा, तो लाचार मां ने पुलिस की शरण ली। बराड़ा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बीएनएस (BNS) की धारा 127(6) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, युवती की मां पारिवारिक अनबन के चलते पिछले कुछ समय से अपने बच्चों को लेकर मायके में ही रह रही थीं। बताया जा रहा है कि युवती के पिता ने दूसरी शादी कर ली है। 23 अगस्त की दोपहर करीब 12 बजे किसी बात को लेकर नानी ने युवती को डांट दिया था, जिससे वह बेहद दुखी हो गई।

विज्ञापन

पिता को फोन कर जताया था जाने का मलाल, फिर अचानक हुई गायब

नानी की फटकार से आहत होकर युवती ने तुरंत अपने पिता को फोन मिलाया और रोते हुए पूरी बात बताई। उसने पिता के पास ही आने की इच्छा जताई थी। हालांकि, इस बातचीत के कुछ ही देर बाद वह घर में रखा अपना सारा सामान और कपड़े एक बैग में भरकर किसी को बिना कुछ बताए चुपचाप निकल गई।

जब काफी देर तक युवती घर नहीं लौटी, तो परिजनों के हाथ-पांव फूल गए। उन्होंने तुरंत युवती के पिता, रिश्तेदारों और सहेलियों के यहां संपर्क साधा, लेकिन कहीं से भी उसका कोई पता नहीं चला। हर तरफ से निराशा हाथ लगने के बाद परिजनों ने थाने पहुंचकर पुलिस को आपबीती सुनाई।

ऐसा है लापता युवती का हुलिया, पुलिस ने जारी किया अलर्ट

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक लापता युवती का रंग गोरा, चेहरा गोल और शरीर पतला-दुबला है। उसकी उम्र लगभग 18 से 19 वर्ष और कद 5 फीट के आसपास है। उसके बाल भूरे रंग के हैं, जबकि उसकी सबसे बड़ी पहचान यह है कि उसके बाएं हाथ की छोटी उंगली पर मस्से का स्थायी निशान है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए बराड़ा थाना पुलिस ने आसपास के सभी प्रमुख इलाकों, रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों पर अलर्ट जारी कर दिया है। पुलिस का कहना है कि संभावित ठिकानों और सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। थाना प्रभारी ने आम जनता से अपील की है कि यदि इस हुलिए की कोई युवती कहीं नजर आए, तो उसकी सूचना तुरंत बराड़ा थाने में दें।

यह भी पढ़ें–  फतेहाबाद में खूनी रंजिश, होली के विवाद में टाइल मिस्त्री की हत्या, वायरल वीडियो में मिली गवाहों को धमकी

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

अंबाला की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।