Breaking News
Mahendragarh News: कठिन परिस्थितियों और शारीरिक चुनौतियों के बावजूद दृढ़ इच्छाशक्ति से सफलता संभव है- शर्मिला धनखड़Narnaul News: नशे के अवैध कारोबार पर महेंद्रगढ़ पुलिस का शिकंजा, हेरोइन बरामदगी मामले में खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए सीआईए ने दो और आरोपी किए गिरफ्तारNarnaul News: डीसी अनुपमा अंजली की यूनियन पदाधिकारियों से वार्ता के बाद आवश्यक सेवाओं की बिजली सप्लाई बहाली पर सहमतिRashifal 24 October: कैसा रहेगा 24 अक्टूबर का दिन, जानें व्यापार और नौकरी का पूरा हाल,  पढ़ें सटीक राशिफलLongest Train Journey: जानिए विवेक एक्सप्रेस की कहानी, क्यों इस ट्रेन का सफर माना जाता है भारत दर्शन का सबसे बेहतरीन जरियाMahendragarh News: कठिन परिस्थितियों और शारीरिक चुनौतियों के बावजूद दृढ़ इच्छाशक्ति से सफलता संभव है- शर्मिला धनखड़Narnaul News: नशे के अवैध कारोबार पर महेंद्रगढ़ पुलिस का शिकंजा, हेरोइन बरामदगी मामले में खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए सीआईए ने दो और आरोपी किए गिरफ्तारNarnaul News: डीसी अनुपमा अंजली की यूनियन पदाधिकारियों से वार्ता के बाद आवश्यक सेवाओं की बिजली सप्लाई बहाली पर सहमतिRashifal 24 October: कैसा रहेगा 24 अक्टूबर का दिन, जानें व्यापार और नौकरी का पूरा हाल,  पढ़ें सटीक राशिफलLongest Train Journey: जानिए विवेक एक्सप्रेस की कहानी, क्यों इस ट्रेन का सफर माना जाता है भारत दर्शन का सबसे बेहतरीन जरिया

Fatehabad News: फतेहाबाद में खूनी रंजिश, होली के विवाद में टाइल मिस्त्री की हत्या, वायरल वीडियो में मिली गवाहों को धमकी

Fatehabad News: फतेहाबाद में खूनी रंजिश, होली के विवाद में टाइल मिस्त्री की हत्या, वायरल वीडियो में मिली गवाहों को धमकी

फतेहाबाद में खूनी रंजिश, होली के विवाद में टाइल मिस्त्री की हत्या

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Fatehabad News: हरियाणा के फतेहाबाद जिले के गांव झलनिया से पुरानी रंजिश के खौफनाक अंजाम की वारदात सामने आई है। सोमवार रात काम निपटाकर मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहे 40 वर्षीय टाइल मिस्त्री की कुछ युवकों ने बीच रास्ते में घेराबंदी कर डंडों और तलवारों से ताबड़तोड़ हमला कर निर्मम हत्या कर दी। हमलावर वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए, जबकि गंभीर रूप से घायल मिस्त्री ने गली में ही तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया।

घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। इस बीच एक कथित वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आरोपी युवक सरेआम इस हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए और गवाही देने वाले को भी अंजाम भुगतने की धमकियां देते हुए दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन

काम से लौटते वक्त रास्ते में घेरा, डंडों और तलवार से किया हमला

मृतक की पहचान गांव झलनिया निवासी 40 वर्षीय महेंद्र के रूप में हुई है, जो मकानों में टाइल लगाने का काम करता था। महेंद्र के भाई बुधराम ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि 24 अगस्त की रात करीब 9 बजे के बाद महेंद्र अपनी बाइक से घर लौट रहा था।

जैसे ही वह गांव की गली में पहुंचा, पहले से घात लगाकर बैठे गांव के ही अजय, रामू और सतीश ने उसे घेर लिया। हमलावरों ने उस पर डंडों और धारदार तलवार से ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए। हमले में लूलुहान होकर महेंद्र वहीं गिर पड़ा और हमलावर फरार हो गए। अधिक खून बह जाने के कारण उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

होली पर हुआ था विवाद, रंजिश में रची गई हत्या की साजिश

मृतक के परिजनों के अनुसार, इस खूनी वारदात की जड़ें इस साल होली के त्योहार से जुड़ी हैं। होली के दिन बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर पर की गई एक टिप्पणी को लेकर विवाद हुआ था, जिसके दौरान देवेंद्र नाम के युवक ने महेंद्र को थप्पड़ मार दिया था। हालांकि, बाद में ग्रामीणों के हस्तक्षेप से दोनों पक्षों के बीच राजीनामा भी हो गया था।

परिजनों का आरोप है कि राजीनामे के बावजूद देवेंद्र और उसका भाई दर्शन सिंह रंजिश रखे हुए थे और उन्होंने ही अन्य आरोपियों के साथ मिलकर साजिश के तहत महेंद्र की हत्या करवाई। वारदात के बाद वायरल हुए वीडियो में रामू नाम का आरोपी हत्या का दावा करता नजर आ रहा है।

5 आरोपियों पर हत्या और आपराधिक षड्यंत्र का मुकदमा दर्ज

घटना की सूचना मिलते ही फतेहाबाद सदर थाना पुलिस और ‘सीन ऑफ क्राइम’ टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल फतेहाबाद भिजवा दिया है।

सदर थाना पुलिस ने मृतक के भाई बुधराम की शिकायत के आधार पर आरोपी देवेंद्र, दर्शन सिंह, अजय, रामू और सतीश के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) (हत्या), 61 (आपराधिक षड्यंत्र) और 3(5) (साझा मंशा) के तहत आपराधिक मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो को भी जांच में शामिल किया जा रहा है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी जारी है।

यह भी पढ़ें–  रक्षाबंधन पर हरियाणा सरकार का बड़ा ऐलान, रोडवेज बसों में महिलाओं को 36 घंटे मुफ्त सफर का तोहफा

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

फतेहाबाद की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।