Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Ambala News: ऊर्जा मंत्री अनिल विज डोमेस्टिक एयरपोर्ट अम्बाला छावनी का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों से चर्चा की

VVinita Kohli
Ambala News: ऊर्जा मंत्री अनिल विज डोमेस्टिक एयरपोर्ट अम्बाला छावनी का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों से चर्चा की
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

अंबाला: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री  अनिल विज ने आज डोमेस्टिक एयरपोर्ट अम्बाला छावनी का निरीक्षण करते हुए पीडब्ल्यूडी और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों से चर्चा की। अधिकारियों ने ऊर्जा मंत्री अनिल विज को बताया कि एयरपोर्ट में निर्माण कार्य को पूरा कर लिया गया है। विज ने एयरपोर्ट में सुरक्षा संबंधित विषयों पर गहनता से चर्चा की तथा इससे संबंधित कार्यों को तुरंत पूरा करने के लिए चंडीगढ़ में वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों की बैठक भी बुलाई।

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने निरीक्षण के दौरान डोमेस्टिक एयरपोर्ट में पूरे किए गए कार्यों की जानकारी ली। अधिकारियों ने ऊर्जा मंत्री विज को बताया कि एयरपोर्ट में निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि विमान यात्रियों के आने-जाने, खाने-पीने, बैठने, वाहन पार्किंग एवं अन्य कार्य पूरे किए जा चुके है। ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने निरीक्षण के दौरान एयरपोर्ट पर लगाए गए उपकरणों जिनमें बैगेज स्कैनर एवं अन्य बारे जानकारी ली।

विज्ञापन

बैठक के दौरान पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन रितेश अग्रवाल, एक्सईएन इलेक्ट्रिकल नवीन राठी, डोमेस्टिक एयरपोर्ट अम्बाला छावनी के डायरेक्टर विक्रमजीत, टर्मिनल मैनेजर मोहित सहित एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया से अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

गौरतलब है कि ऊर्जा मंत्री अनिल विज के प्रयासों से डोमेस्टिक एयरपोर्ट बनाने के लिए अम्बाला छावनी एयरफोर्स स्टेशन के ठीक साथ रक्षा मंत्रालय से 133 करोड़ रुपए में 20 एकड़ जमीन ली गई है। 18 करोड़ रुपए की लागत से एयरपोर्ट का ढांचा तैयार किया गया है तथा यहां पर उपकरण लगाए गए हैं।

अम्बाला छावनी एक महत्वपूर्ण स्टेशन है और यहां पर रेलवे का जंक्शन है और विभिन्न राजमार्ग यहां जुड़ते हैं। अम्बाला छावनी की कनेक्टिविटी हिमाचल प्रदेश, पंजाब व हरियाणा के अन्य जगहों से सीधी है। डोमेस्टिक एयरपोर्ट शुरू होने से यहां विमान में यात्रा करने वालों की भरमार होगी जिससे उन्हें लाभ मिलेगा। हालांकि एयरपोर्ट से ऑपरेट करने के लिए एयरलाइंस को भी पहले ही मंजूरी प्रदान की जा चुकी है।

विज्ञापन

अंबाला की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।