Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Ambala News: खुद को बताया पंजाब STF का अफसर, मैट्रीमोनी साइट से संपर्क कर युवती और परिवार को लगाया चूना

AAmandeep Singh
Ambala News: खुद को बताया पंजाब STF का अफसर, मैट्रीमोनी साइट से संपर्क कर युवती और परिवार को लगाया चूना

खुद को बताया पंजाब STF का अफसर, मैट्रीमोनी साइट से संपर्क कर युवती और परिवार को लगाया चूना

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Ambala News: अंबाला छावनी में मैट्रीमोनी वेबसाइट के जरिए शादी का रिश्ता तलाश रहे एक परिवार के साथ भारी ठगी का मामला सामने आया है। खुद को पंजाब पुलिस की एसटीएफ ( Fake STF Officer Ambala) का खूंखार ‘एनकाउंटर स्पेशलिस्ट’ बताने वाले एक शख्स ने न सिर्फ परिवार का भरोसा जीता, बल्कि युवती के दस्तावेजों पर लोन उठाकर और घर से करीब 25 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर चोरी कर चंपत हो गया। (Ambala News Today)  मामले में आर्थिक अपराध शाखा की गहन पड़ताल के बाद महेश नगर थाना पुलिस ने धोखाधड़ी, चोरी और आपराधिक साजिश का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

80 करोड़ की प्रॉपर्टी का दिया झांसा, नवरात्र में रिश्ता पक्का करने का वादा

विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में अंबाला छावनी के बीडी फ्लोर मिल (हरी नगर) निवासी नानक चंद ने बताया कि वे अपनी 24 वर्षीय बेटी रितु के लिए योग्य वर की तलाश कर रहे थे। इसके लिए रितु ने एक नामी मैट्रीमोनी साइट पर अपनी प्रोफाइल बनाई थी। जुलाई 2026 में विद्युत उर्फ विशाल नाम के एक युवक ने उनसे संपर्क साधा।

आरोपी ने खुद को पंजाब एसटीएफ जालंधर में तैनात एनकाउंटर स्पेशलिस्ट अफसर बताया। उसने मोहाली फेज-2 में अपना आलीशान मकान और करीब 80 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति होने का बड़ा-बड़ा दावा किया। (Matrimony Fraud Ambala) परिवार का पूरी तरह विश्वास जीतने के लिए उसने कहा कि वह नवरात्रों के पावन मौके पर अपने माता-पिता के साथ अंबाला आकर सगाई की रस्म पूरी करेगा।

बैंकिंग ब्योरा, OTP का इस्तेमाल और 25 लाख के गहने गायब

शिकायत के मुताबिक, लगातार बातचीत के चलते आरोपी ने युवती को पूरी तरह अपने प्रभाव में ले लिया। जब परिवार का भरोसा पक्का हो गया तो आरोपी ने शातिर दिमाग चलाया।

आरोप है कि उसने युवती के जरूरी व्यक्तिगत दस्तावेजों का इस्तेमाल कर लोन पास करवा लिया। यही नहीं, उसने युवती के भाई के मोबाइल पर आए गोपनीय ओटीपी (OTP) का इस्तेमाल कर बैंकिंग धोखाधड़ी को अंजाम दिया। इसी दौरान पीड़ित परिवार के घर से लगभग 25 लाख रुपये मूल्य के सोने और चांदी के पुश्तैनी जेवर भी गायब हो गए। आरोप है कि इसके बाद युवती आरोपी के साथ चंडीगढ़ चली गई, जहां दोनों पीजी लेकर रहने लगे।

ईओ सेल की जांच के बाद एफआईआर दर्ज, पुलिस खंगाल रही आपराधिक रिकॉर्ड

घर से जेवर गायब होने और फर्जीवाड़े की परतें खुलने के बाद पीड़ित पिता नानक चंद ने पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए फाइल आर्थिक अपराध शाखा (EO Cell) को सौंपी गई।

जांच अधिकारी ने आरोपी के दावों, बैंक लेन-देन और मोबाइल लोकेशन की पड़ताल की, जिसमें प्राथमिक तौर पर फर्जीवाड़े की पुष्टि हुई। जांच रिपोर्ट के आधार पर महेश नगर थाना पुलिस ने आरोपी विद्युत उर्फ विशाल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब आरोपी के एसटीएफ अफसर होने के दावों की सच्चाई, फर्जी लोन और चोरी हुए गहनों की बरामदगी के लिए जगह-जगह दबिश दे रही है।

यह भी पढ़ें–Haryana Weather Update: हरियाणा में अक्टूबर में भी गर्मी का प्रकोप, 3 दिन सूखा रहने के बाद इस दिन हो सकती है बारिश

विज्ञापन

अंबाला की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।