Breaking News
Horoscope Update: पुराने अटके काम होंगे पूरे या बढ़ेगी मुश्किलें? जानिए सभी 12 राशियों का हालShocking Stunt Viral: ‘तू ऊपर चढ़ेगा तो मैं तुझसे ऊपर’, दो दोस्तों की सनकी शर्त ने पहुंचा दिया मौत के मुहाने परNarnaul Mandi Update: नारनौल नई अनाज मंडी में बाजरे की सरकारी खरीद का रोस्टर जारी, 12 अक्टूबर से तय तिथियों के अनुसार होगी किसानों की फसल की खरीदPanipat News: पानीपत में यमुना स्नान करने जा रहे परिवार की सीएनजी कार में लगी भीषण आगRewari Theft News: बावल में चोरों का आतंक, हसनपुरा मोहल्ला में मकान का ताला तोड़कर 90 हजार नकदी चोरी, रेलवे रोड स्थित मंदिर के दानपात्र पर भी बोला धावाHoroscope Update: पुराने अटके काम होंगे पूरे या बढ़ेगी मुश्किलें? जानिए सभी 12 राशियों का हालShocking Stunt Viral: ‘तू ऊपर चढ़ेगा तो मैं तुझसे ऊपर’, दो दोस्तों की सनकी शर्त ने पहुंचा दिया मौत के मुहाने परNarnaul Mandi Update: नारनौल नई अनाज मंडी में बाजरे की सरकारी खरीद का रोस्टर जारी, 12 अक्टूबर से तय तिथियों के अनुसार होगी किसानों की फसल की खरीदPanipat News: पानीपत में यमुना स्नान करने जा रहे परिवार की सीएनजी कार में लगी भीषण आगRewari Theft News: बावल में चोरों का आतंक, हसनपुरा मोहल्ला में मकान का ताला तोड़कर 90 हजार नकदी चोरी, रेलवे रोड स्थित मंदिर के दानपात्र पर भी बोला धावा

Ambala News: अंबाला जेल पहुंची NIA, पाक डॉन शहजाद भट्टी के गुर्गे से 2 घंटे तक पूछताछ

GGaganpreet Kaur
Ambala News: अंबाला जेल पहुंची NIA, पाक डॉन शहजाद भट्टी के गुर्गे से 2 घंटे तक पूछताछ

अंबाला जेल पहुंची NIA, पाक डॉन शहजाद भट्टी के गुर्गे से 2 घंटे तक पूछताछ

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Ambala News: हरियाणा के सिरसा स्थित महिला पुलिस थाने को निशाना बनाकर किए गए ग्रेनेड हमले के तार सीमा पार बैठे आकाओं से जुड़ने के बाद राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने अपनी जांच बेहद तेज कर दी है। इसी कड़ी में एनआईए की विशेष टीम सोमवार को अंबाला सेंट्रल जेल पहुंची। यहां बंद मामले के मुख्य साजिशकर्ता और आरोपी गुरजंट सिंह से प्रोडक्शन इन प्रिजन (PIP) वारंट के तहत कागजी औपचारिकताएं पूरी कर करीब दो घंटे तक बंद कमरे में सवाल-जवाब किए गए।

पूछताछ के दौरान एनआईए के अधिकारियों ने विस्फोटक की सप्लाई चेन और फंडिंग नेटवर्क से जुड़े कई तीखे सवाल गुरजंट के सामने रखे। हालांकि, सुरक्षा कारणों और केस की संवेदनशीलता को देखते हुए केंद्रीय एजेंसी ने पूछताछ में मिले सुरागों को पूरी तरह गोपनीय रखा है।

विज्ञापन

धीरज और संदीप को गुरजंट ने ही दिया था ग्रेनेड

जांच एजेंसियों के मुताबिक, अमृतसर का रहने वाला गुरजंट सिंह इस पूरे साजिश का मुख्य जरिया था। उस पर आरोप है कि उसने ही सिरसा के रहने वाले धीरज और संदीप को वो हैंड ग्रेनेड उपलब्ध कराया था, जिससे महिला पुलिस थाने पर हमला किया गया।

विस्फोटक मिलने के बाद धीरज ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए थे। गुरजंट के खिलाफ मोहाली में भी एक संगीन मामला दर्ज है और वह लंबे समय से अंबाला जेल में सलाखों के पीछे है।

पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी से सीधे संपर्क के सबूत

इस हाई-प्रोफाइल केस में सबसे चौंकाने वाला मोड़ तब आया जब जांच में आरोपी गुरजंट सिंह के सीधे तार पाकिस्तान में बैठे कुख्यात डॉन शहजाद भट्टी से जुड़े पाए गए। एनआईए की पड़ताल में सामने आया है कि सीमा पार से ही भारत में दहशत फैलाने के मकसद से हथियारों और विस्फोटकों की खेप पंजाब और हरियाणा में पहुंचाई जा रही थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एनआईए पहले ही पंचकूला स्थित विशेष अदालत में अपनी चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। इस चार्जशीट में कुल 9 लोगों को आरोपी बनाया गया है, जिनमें 2 पाकिस्तानी नागरिक हैं, जबकि 5 आरोपी सिरसा और 2 पंजाब के रहने वाले हैं।

जेल अधीक्षक बोले- 2 घंटे चली कानूनी प्रक्रिया

मामले की पुष्टि करते हुए अंबाला जेल के अधीक्षक (SP) सतविंदर गोदारा ने बताया कि एनआईए की टीम सोमवार दोपहर जेल परिसर पहुंची थी। टीम ने नियमानुसार कागजी प्रक्रिया पूरी की और आरोपी गुरजंट सिंह से करीब 2 घंटे तक पूछताछ की।

जेल प्रशासन के अनुसार, पूछताछ के बाद एनआईए की टीम वापस लौट गई। वहीं, जांच अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से मिले नए इनपुट्स के आधार पर आने वाले दिनों में कुछ और गिरफ्तारियां संभव हैं।

यह भी पढ़ें– हरियाणा में आज से बदलेगा मौसम, 3 जिलों में यलो अलर्ट जारी

विज्ञापन

अंबाला की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।