Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Nursing Student Rape Case: नर्सिंग छात्रा से दरिंदगी करने वाला अस्पताल का स्वीपर गिरफ्तार, शादीशुदा होकर बना था कुंवारा

AAmandeep Singh
नर्सिंग छात्रा से दरिंदगी करने वाला अस्पताल का स्वीपर गिरफ्तार, शादीशुदा होकर बना था कुंवारा
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

अंबाला। अंबाला शहर के जिला नागरिक अस्पताल से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां सेवा और स्वास्थ्य के केंद्र में ही एक रक्षक भक्षक बन बैठा। अस्पताल में तैनात एक सफाई कर्मचारी ने वहीं कार्यरत 26 वर्षीय नर्सिंग प्रशिक्षु (इंटरन) को अपनी चिकनी-चुपनी बातों में फंसाकर न केवल उसका भरोसा तोड़ा, बल्कि लंबे समय तक उसके साथ दरिंदगी की। आरोपी की पहचान सुमित के रूप में हुई है, जो दुर्गा नगर का रहने वाला है। बलदेव नगर थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया है।

शादीशुदा निकला ‘प्रेमी’, सच सामने आते ही दी जान से मारने की धमकी

विज्ञापन

पीड़िता ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि सुमित ने शुरुआत में खुद को कुंवारा बताया था और शादी करने का वादा किया था। इसी झांसे में आकर छात्रा उसके करीब आ गई। आरोपी ने इस विश्वास का फायदा उठाकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। पीड़िता का आरोप है कि जब उसे सुमित के पहले से शादीशुदा होने की भनक लगी और उसने विरोध किया, तो आरोपी ने अपना असली रंग दिखा दिया। सुमित ने छात्रा को मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी और शादी करने से साफ इनकार कर दिया।

काम में लापरवाही और विवादों से पुराना नाता

जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी सुमित स्वभाव से लापरवाह रहा है। वह पहले ऑपरेशन थिएटर (OT) में तैनात था, लेकिन वहां से अक्सर बिना बताए गायब रहने के कारण प्रशासन ने उसे हटाकर दूसरी जगह लगा दिया था। अस्पताल स्टाफ के बीच भी उसकी छवि बहुत अच्छी नहीं थी। पीड़िता ने जब हिम्मत जुटाकर पुलिस का दरवाजा खटखटाया, तो बलदेव नगर थाना पुलिस ने बिना देरी किए मामला दर्ज कर छात्रा का मेडिकल परीक्षण करवाया, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।

सलाखों के पीछे पहुंचा आरोपी

पुलिस ने सुमित को गिरफ्तार कर अंबाला की संबंधित अदालत में पेश किया। मामले की गंभीरता और साक्ष्यों को देखते हुए अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेजने के आदेश दिए हैं। इस घटना के बाद अस्पताल परिसर में सुरक्षा और कर्मचारियों के आचरण को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। पुलिस अब इस बात की तफ्तीश कर रही है कि क्या आरोपी ने पहले भी किसी अन्य महिला को इसी तरह अपने जाल में फंसाने की कोशिश की थी।

विज्ञापन

अंबाला की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।