Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Ambala Fraud Case Arrest: अंबाला पुलिस की बड़ी कामयाबी: विदेश भेजने के नाम पर 25 लाख ठगने वाला राजन कंवर पंजाब से गिरफ्तार

GGaganpreet Kaur
अंबाला पुलिस की बड़ी कामयाबी: विदेश भेजने के नाम पर 25 लाख ठगने वाला राजन कंवर पंजाब से गिरफ्तार
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

अंबाला। अंबाला जिला पुलिस इन दिनों अपराधियों और जालसाजों के खिलाफ पूरी तरह से एक्शन मोड में नजर आ रही है। जिले के अलग-अलग थानों और सीआईए (CIA) की टीमों ने मुस्तैदी दिखाते हुए कबूतरबाजी, लाखों की धोखाधड़ी और वाहन चोरी के मामलों में तीन आरोपियों को सलाखों के पीछे धकेल दिया है। विदेश भेजने के नाम पर युवाओं के भविष्य और मोटी रकम से खिलवाड़ करने वाले गिरोह के एक और गुर्गे को पुलिस ने पंजाब से दबोचने में कामयाबी हासिल की है, तो वहीं भोले-भले लोगों को लालच देकर उनकी जीवनभर की कमाई हड़पने वाले एक पुराने मामले में भी पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है।

डोंकी रूट और विदेश भेजने का झांसा, 25 लाख की ठगी का दूसरा मोहरा पंजाब से गिरफ्तार

विज्ञापन

पहला मामला मुलाना थाना क्षेत्र का है, जहाँ पुलिस ने धुराला गांव के रहने वाले नवजोत सिंह से विदेश भेजने के नाम पर 25 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले दूसरे मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया आरोपी राजन कंवर पंजाब के खरड़ का रहने वाला है। मुलाना पुलिस ने शनिवार को आरोपी को कोर्ट में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है ताकि ठगी की बाकी रकम और इस सिंडिकेट के अन्य नेटवर्क का पता लगाया जा सके।

नवजोत सिंह ने इस साल 20 मार्च को मुलाना थाने में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया था। पीड़ित का आरोप था कि साल 2024 में 8 अप्रैल से 19 मई के बीच आरोपी राजन कंवर और उसके साथियों ने उसे सुनहरे भविष्य का सपना दिखाकर विदेश भेजने का झांसा दिया। झांसे में आकर नवजोत ने उन्हें 25 लाख रुपये सौंप दिए। रकम ऐंठने के बाद आरोपियों ने न तो उसे विदेश भेजा और न ही उसके पैसे वापस किए। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में अब तक कुल 18 लाख रुपये की रिकवरी की जा चुकी है और रिमांड के दौरान बाकी रकम भी बरामद कर ली जाएगी।

22 लाख रुपये दोगुने करने का दिया था लालच, 4 साल बाद यमुनानगर से दबोचा गया आरोपी

दूसरा मामला बराड़ा और सीआईए-1 की टीम से जुड़ा है। लोगों को कम समय में अमीर बनाने और रकम दोगुनी करने का लालच देकर चूना लगाने वाले एक आरोपी को पुलिस ने दबोचा है। सीआईए-1 की टीम ने यमुनानगर के गंधापुर गांव से रोहित नाम के युवक को गिरफ्तार किया है। सीआईए प्रभारी निरीक्षक हरजिंद्र सिंह ने इस गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि मामला साल 2020 का है, जिसकी एफआईआर लुधियाना निवासी मेजर सिंह ने दिसंबर 2022 में दर्ज कराई थी।

मेजर सिंह का आरोप था कि यशविंद्र सिंह उर्फ यश और उसके साथियों ने साल 2020 में उन्हें झांसा दिया था कि वे कुछ ही समय में उनके पैसे दोगुने कर देंगे। आरोपियों के झांसे में आकर मेजर सिंह ने उन्हें 22 लाख रुपये थमा दिए। पैसे हाथ में आते ही आरोपियों की नीयत डोल गई और उन्होंने न तो पैसे दोगुने किए और न ही मूल रकम वापस की। पुलिस इस मामले में एक आरोपी को पहले ही जेल भेज चुकी है और अब रोहित की गिरफ्तारी से इस केस में कई और अहम खुलासे होने की उम्मीद है।

शेयर मार्केट दफ्तर के बाहर से स्कूटर उड़ाने वाला विशाल उर्फ छोटू पहुंचा जेल

ठगी के इन बड़े मामलों के अलावा अंबाला की एंटी व्हीकल थेफ्ट सेल ने भी स्थानीय स्तर पर सक्रिय वाहन चोरों पर नकेल कसी है। टीम ने कैंट के पंजाबी मोहल्ला इलाके से एक स्कूटर चोरी करने के आरोप में रामबाग रोड निवासी विशाल उर्फ छोटू को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरीशुदा स्कूटर भी बरामद कर लिया है।

इस चोरी को लेकर कैंट अनाजमंडी के रहने वाले अभिनव ने बीते 22 अप्रैल को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। अभिनव का कहना था कि 20 अप्रैल को वह किसी काम से पंजाबी मोहल्ला स्थित शेयर मार्केट के दफ्तर आए थे। उन्होंने अपना स्कूटर दफ्तर के बाहर खड़ा किया था, जहाँ से अज्ञात चोर ने उसे पार कर दिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों की सूचना के आधार पर विशाल को दबोचकर कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन

अंबाला की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।