Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Ambala Police Murder Case: अंबाला पुलिस पर हत्या का दाग: हिरासत से गायब युवक का शव नाले में मिला, एएसआई मोहन लाल गिरफ्तार

AAmandeep Singh
अंबाला पुलिस पर हत्या का दाग: हिरासत से गायब युवक का शव नाले में मिला, एएसआई मोहन लाल गिरफ्तार
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

अंबाला। अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल के बाहर 21 मार्च की रात जो कुछ हुआ, उसने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां छीन लीं। पेशे से इलेक्ट्रीशियन अमन और उसका दोस्त अशोक (पेंटर) अस्पताल के बाहर मौजूद थे, जहाँ अशोक की बीमार मां दाखिल थी। आरोप है कि सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने की बात को लेकर गश्त पर तैनात एएसआई मोहन लाल ने उन्हें न केवल थप्पड़ मारे, बल्कि जबरन थाने ले गए। परिजनों का दावा है कि थाने की चारदीवारी के भीतर भी दोनों युवकों के साथ बर्बरता की गई।

रहस्यमयी ढंग से ‘गायब’ हुआ अमन: पुलिस के विरोधाभासी बयानों ने उलझाया मामला

विज्ञापन

घटनाक्रम में मोड़ तब आया जब देर रात पुलिस अशोक को मेडिकल के बहाने साथ ले गई और बीच रास्ते में छोड़ दिया, लेकिन अमन का कोई अता-पता नहीं चला। अगली सुबह 3 बजे परिजनों को फोन कर बताया गया कि अमन थाने में है, उसे ले जाओ। मगर जब बेहाल परिजन थाने पहुँचे, तो पुलिस ने पल्ला झाड़ते हुए कह दिया कि “अमन तो जा चुका है।” दो दिनों तक दर-दर भटकने के बाद परिजनों को अमन की तलाश उस वक्त खत्म हुई, जब उसका बेजान शरीर एक गंदे नाले में पड़ा मिला।

परिजनों का आक्रोश: “यह हादसा नहीं, वर्दी की आड़ में कत्ल है”

अमन का शव मिलते ही अंबाला में माहौल तनावपूर्ण हो गया। परिजनों ने सीधे तौर पर एएसआई मोहन लाल को इस मौत का जिम्मेदार ठहराया है। उनका कहना है कि अगर अमन थाने से चला गया था, तो वह घर क्यों नहीं पहुँचा? नाले में उसका शव मिलना साफ इशारा करता है कि उसके साथ अनहोनी हुई है। भारी दबाव और मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए अंबाला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपने ही साथी अधिकारी पर कत्ल का मुकदमा ठोक दिया है।

खाकी की साख दांव पर: एसपी ने दिए निष्पक्ष जांच के आदेश

अंबाला के पुलिस कप्तान (SP) अजीत सिंह शेखावत ने मामले की गंभीरता को स्वीकार करते हुए कहा कि कानून से ऊपर कोई नहीं है, चाहे वह पुलिस का अधिकारी ही क्यों न हो। उन्होंने बताया कि एएसआई मोहन लाल के खिलाफ हत्या की धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब उस रूट के तमाम सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है जहाँ से अमन के गुजरने का दावा किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है ताकि यह साफ हो सके कि अमन की मौत नाले में डूबने से हुई या उसे मारकर वहां फेंका गया।

विज्ञापन

अंबाला की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।